Share this book with your friends

PRANAM BHARAT / प्रणाम भारत

Author Name: Ramendra Singh Chauhan | Format: Paperback | Genre : Others | Other Details

मोक्षदायिनी गंगा को भारत की लाइफ लाइन कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। गंगा सिर्फ एक नदी ही नहीं बल्कि हिन्दुओं सहित सर्वसमाज की आस्था एवं विश्वास है। गोमुख से गंगासागर तक करीब 2525 किलोमीटर की यात्रा करने वाली मोक्षदायिनी गंगा नदी भारत केे अधिसंख्य बाशिंदों की लाइफ लाइन भी है। गंडकी नदी को केवल एक नदी के तौर पर ही नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि गंडकी नदी का एक शानदार एवं विशिष्ट धार्मिक एवं आध्यात्मिक पक्ष भी बेहद महत्वपूर्ण है। पुष्कर झील को ब्रह्मा जी का स्थान माना जाता है। इसे पुष्कर झील कहें या पुष्कर सरोवर कहें। भारत के प्रांत राजस्थान के अजमेर जिला स्थित पुष्कर सरोवर हिन्दुओं की आस्था एवं विश्वास का केन्द्र है। पुष्कर कस्बा के निकट स्थित यह सरोवर हिन्दुओं का महातीर्थ है। सरोवर के निकट ही ब्रह्मा जी का दिव्य-भव्य मंदिर है। कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर सरोवर पर विशाल मेला का आयोजन किया जाता है। इस मेला को दुनिया में कैमल फेयर के नाम से जाना एवं पहचाना जाता है। हिमालय को भारत का सौन्दर्य एवं प्राकृतिक उपहार कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, हिमालय का सौन्दर्य अद्भुत एवं अद्वितीय है। इसका आशय हिमालय को 'पर्वत का राजा" की संज्ञा से अलंकृत करना है। हिमालय वस्तुत: भारत स्थित एक अति प्राचीन पर्वत श्रंखला है। विशेषज्ञों की मानें तो विश्व की दस सबसे ऊंची पर्वत चोटियां हिमालय पर स्थित है। शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग केदारनाथ महादेव हिमालय के शिखर पर विराजते हैं। समुद्र तल से करीब 3584 मीटर ऊंचाई पर स्थित ज्योतिर्लिंग केदारनाथ महादेव हिन्दुओं की श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का श्रेष्ठतम केन्द्र है। महादेव हिमालय के केदार पर्वत के शीर्ष शिखर पर प्रतिष्ठापित हैं।

Read More...

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Also Available On

रामेन्द्र सिंह चौहान

आत्म कथ्य/संक्षिप्त परिचय

रामेन्द्र सिंह चौहान... लेखक एवं पत्रकार...।
जन्म तिथि:- 15 जुलाई 1960... स्थान कानपुर।
शैक्षिक योग्यता:- एम. काम छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, हिन्दी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद से पत्रकारिता एवं जनसंचार में विशारद...।
करीब तीन दशक से पत्रकारिता एवं लेखन क्षेत्र में सक्रिय...। अप्रैल 1992 से राष्ट्रीय सहारा हिन्दी दैनिक में बतौर पत्रकार सेवारत...। कला एवं संस्कृति, साहित्य, जल संसाधन, पर्यावरण-प्रदूषण, धर्म-कर्म, फिल्म समीक्षा, अद्भुत संसार, पर्यटन, वन्य जीवन सामाजिक बिन्दुओं सहित असंख्य विषयों पर निरन्तर लेखों का प्रकाशन जारी....। सम्प्रति में राष्ट्रीय सहारा हिन्दी दैनिक दिल्ली-एनसीआर में वरिष्ठ संवाददाता के पद पर कार्यरत....। इन तीन दशक की पत्रकारिता एवं लेखकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, नई दुनिया, समाज कल्याण, स्वतंत्र भारत, नवभारत टाइम्स आदि इत्यादि समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं में लेखों का प्रकाशन....।

Read More...

Achievements

+1 more
View All

Similar Books See More