रामनेहा पाण्डे लखनऊ, उत्तरप्रदेश से हैं। लिखना इनके विचारों को आगे बढाता है। रामनेहा जी को लिखना इनको काफ़ी पसन्द है और ये समाज सेविका बनना चाहती हैं। रामनेहा जी कविताएं, शायरी लिखना पसंद करती हैं। इन्होने अबतक काफ़ी किताबों मे सहलेखिका के रूप मे अपनी रचनाए दी हैं। प्यार एक दर्पण संकलनकर्ता के रूप मे ये इनकी पहली किताब हैं।
निखिल जैन, पेशे से व्यापारी और शौक से लेखक हैं। निखिल धुले, महाराष्ट्र से संबंध रखते हैं। इन्हें शैक्षनिक तौर पर बी बी एम एवं एम बी ए की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें अपना ज्ञान दूसरो के साथ साझा करना, यात्राएँ करना, नई नई खोज करना और रचनात्मकता से अपनी प्रतिभाओं को बेहतर बनाना अत्यंत प्रिय है। इन्हें लिखना पसंद है, क्योंकि इनका मानना है, कि लेखन से हम अपनी आंतरिक भावनाओं का भली भांति बखान कर सकते हैं, क्योंकि जो कहा नहीं जा सकता उसे लिखकर व्यक्त करने में आसानी होती है और व्यक्ति का हृदय और मस्तिष्क दोनों को प्रभावित किया जा सकता है।
बतौर लेखक अपनी यात्रा का प्रारंभ करने वाले निखिल जी ने लेखन जगत में हो रही राजनीति के दुष्प्रभावों को नजरंदाज ना करते हुए नव लेखकों के हित में कार्य करने हेतु कुछ प्रयास करने का सोचा और इसी सोच के चलते नव लेखकों की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए स्वयं का प्रकाशन स्थापित किया और इसी दौर में ये अब Unité Publication और love.vibes143 के संयोजक हैं। ये स्वयं 800 से अधिक पुस्तकों में बतौर सह लेखक एवं 90 से अधिक पुस्तकों के संकलक रह चुके हैं।
Bap Publication में संपादक प्रबंधन की भूमिका निभाने वाले निखिल जैन एम एस केशरी पब्लिकेशन के सह संस्थापक के रूप में कार्यभार बखूबी संभाल रहे हैं।
Lovers.stop_143 नामक एक ई_पेज के सहायक प्रबंधन के तौर पर भूमिका निभाने वाले निखिल सदैव प्रयासरत रहते हैं, कि नव युवाओं को एक मंच प्रदान किया जा सके।
इनसे जुड़ने के लिए आप संपर्क कर सकते हैं -
इंस्टाग्राम :- @love.vibes143
ईमेल :- love.vibes143@outlook.com