Share this book with your friends

Rekhanjali / रेखांजलि

Author Name: Chandni Jha | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

रेखांजलि मूलतः एक काव्य संग्रह है और इसमें कविता के विषय पर कवयित्री द्वारा बनाए गए मंडल कलाकृतियां भी संकलित है। इस काव्य संग्रह में कवयित्री ने परमात्मा, प्रकृति, प्रेम, राष्ट्रवाद, जनशक्ति, मातृभाषा, प्रेरणा जैसे विषयों पर अपनी लेखनी चलाई है।  

परमात्मा का वर्णन जहां भक्ति भावना से परिपूर्ण है, वहीं मातृत्व, प्रेम, देशभक्ति और अवसाद जैसी भावनाओं का वर्णन मार्मिक बन पड़ा है। एक तरफ प्रकृति के रोमांचक स्वरूप का वर्णन है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रवाद, जनशक्ति और लक्ष्य से जुड़ी पंक्तियां उत्साहपूर्ण हैं।

भावना के धागे, शब्द व कला के मोती,

राष्ट्र, प्रकृति, प्रेम, जीवन, परमात्मा की ज्योति,

प्रेरणा, उत्साह और लक्ष्य को समर्पित श्रद्धांजलि है रेखांजलि।।

इंस्टाग्राम आईडी – @unitepublication_

ईमेल आईडी – unitepublicationrn@gmail.com

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

चांदनी झा

चांदनी झा आई. आई. आई. टी, कल्याणी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग अंडर-ग्रैजुएट हैँ। वह 2020 से अपनी भावनाओं को शब्दों का रूप देने के लिए लेखनी चलाती रही हैं। उन्होंने अब तक लगभग बारह पुस्तकों का संकलन किया है और लगभग साठ एन्थोलॉजी की सह-लेखिका रह चुकी हैं। कई ऑनलाइन प्रतियोगिता जीतनेवाली चांदनी झा यूनाइट पब्लिकेशन और लव-वाइब्स के साथ भी जुड़ी हुई हैं। उन्हें यूनाइट पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक '100 सायनोस' के लिए मार्च, 2022 में वर्ल्ड रिकॉर्ड का ख़िताब मिल चुका है।

चांदनी झा 'रिदम ऑफ़ थॉट्स' और 'क्वांटा बाइट्स' नाम से दो यू-ट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिनमें 'रिदम ऑफ़ थॉट्स' में वह अपनी कविताओं तथा अन्य रचनात्मक कार्य की वीडियोज प्रस्तुत करती हैं। 

चांदनी झा की अभिरुचियों में लेखन के अलावा चित्रकला, हस्तकला, पाक-कला शामिल है।

Read More...

Achievements

+3 more
View All