Share this book with your friends

Rudrapriya / रुद्रप्रिया The Consort of Shiva

Author Name: Manjeet Rajbir | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

रुद्रप्रिया"  देवी दुर्गा  और उनके  विविध रूपों को समर्पित, एक  साझा काव्य संकलन है। इसमें संग्रहित रचनाएं  कहीं भक्ति रस में डूब,स्तुति करते भाव  लिये हैं तो कहीं   स्वयं की मनःस्थिति व समाज से जुड़ी  विडंबनाओं से उपजते प्रश्न  पूछ रही हैं। जीवन कीवास्तविकताओं से उपजे यह प्रश्न कविता  बनकर पन्नों  पर उतर आये हैं। रचनाकारों ने देवी के विभिन्न आयामों को पन्नों पर जीवंतकिया है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान अल्फा हैं लेकिन ओमेगा भी।।देवी दुर्गा के स्वरूप के प्रति  भी ऐसा ही  विश्वास  लिये, इसकाव्य संकलन  की रचनाओं में  भक्ति रस भी है और सामाजिक व  आध्यात्मिक संवेदनशीलता भी है

रूद्र प्रिया ”काव्य संकलन में संग्रहित  रचनायें   ड्रीम टॉल्क्स शायरी एवं हिंदी इंग्लिश पोएट्री फेसबुक ग्रुप के साहित्य में रुचि रखने वालेसदस्यों की सृजनात्मक अभिव्यक्ति  हैं।  इन  रचनाकारों के देवी दुर्गा को समर्पित भाव  सहेज कर आप तक पहुंचाने का प्रयास है यहकाव्य संकलन "रुद्रप्रिया"।

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

मनजीत राजबीर

मनजीत राजबीर ,गुरुग्राम, हरियाणा से हैं पर उनका  बचपन और जीवन का बड़ा भाग।दिल्ली में बीता है। वह अपने परिचय में कहती  हैं' "मेरे कुछ जज़्बात खो गए हैं कहीं, कभी कभी उन्हें ढूँढती हूँ मैं; ना जाने कहाँ रख के भूल बैठी हूँ, और उनका पता उन्हीं से पूछतीं हूँ मैं "

पढ़ने और लिखने का शौक  रखते  वाली मंजीत राजबीर ने १७ साल के बाद फिर से कलम पकड़ी है ,कैन्सर के लौटने के  ख़ौफ़ परअपनी जीत दर्ज़ कर के। कुछ यादें हैं, कुछ सच और कुछ सपने इन सब को संजो कर पिरो देती हैं कविताओं में। इनकी एक किताब बैक टू लाइफ ( Back to life)भी अंग्रेजी में प्रकाशित हुई है। जिसमें उन्होंने अपने  कैंसर और जीवन से जीत पानेके संस्मरण लिखे हैं। उनकी यह किताब उनके साहस ,जुझारू पन सहनशीलता और उनके ईष्ट  प्रभु शिव पर अकाट्य श्रृद्धा व विश्वास  का उत्कृष्ट प्रेरणादायक उदाहरण है।
ड्रीम टॉल्क्स  इंग्लिश, हिंदी शायरी उनका एक मंच  है(फेसबुक व यूट्यूब चैनल ) जिसपर  लेखक और कवियों को  अपनी  प्रतिभा कोपाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने अवसर मिलता है। 

Read More...

Achievements

+3 more
View All