Share this book with your friends

Visham Modi / विषम मोदी

Author Name: Ankit Bagdi | Format: Paperback | Genre : Biographies & Autobiographies | Other Details

समकालीन भारतीय राजनीतिक परिदृश्य के रहस्यमय व्यक्तित्वों में से एक, नरेंद्र मोदी को अनदेखा किया जाना मुश्किल है। विषम नरेंद्र मोदी के मानस के अज्ञात पहलुओं को उजागर करेगी: एक आर-एस-एस प्रचारक के तौर पर उनकी साधारण-सी शुरुआत से हिन्दुत्व के ऊंचे कद तक के उनके उत्थान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख योजनाकार से पार्टी के सर्वाधिक लोकप्रिय एवं विवादास्पद मुख्य मंत्रियों में से एक, मोदी का परिवर्तन और विकास का मंत्र धीरे-धीरे कई लोगों के मस्तिष्क में उतर रहा है। मोदी के गुजराती गौरव और भारतीय रास के विचार और अंत में, उनकी  तेजोमय उन्नति ने उन्हें 2002 के गोधरा दंगों के बाद एक अलग पहचान दी। एक सौ तीस करोड़ नागरिकों की महान् विरासत वाले भारत की जर्जर हालत से त्रस्त आमजन परिवर्तन की ललक में सिर्फ एक व्यक्तित्व पर टकटकी लगाए हुए हैं। एक मामूली किसान से लेकर उद्योगपति और विद्यार्थियों सहित लाखों लोग उनसे प्रभावित हुए हैं तथा भ्रष्टाचार-मुक्त, महँगाई-मुक्त, समर्थ तथा सुदृढ़ भारत के निर्माण के उनके अभियान में शामिल हुए हैं। मोदी ने खुद को एक विकास-पुरुष सिद्ध किया है। विरासत या भाग्य की बदौलत मिली सत्ता के कारण नहीं, बल्कि अनगिनत संकटों और संघर्षों के बीच विकास करके उन्होंने आज लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। 

Read More...

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Also Available On

अंकित बागड़ी

अंकित बागड़ी अँग्रेजी के उपन्यासकार है। उन्होने "द रोअर ऑफ माई साइलेंस" और "माई प्रोसेशन इज ऑन माई डोर" उपन्यास लिखे हैं। उन्हें द लंदन बुक्स ऑफ़ रिकॉर्ड द्वारा स्टार 2020 अवार्ड,  माय एफ एम  द्वारा जियों दिल से अवार्ड मिला और उनके प्रसंसनीय काम को साझा करने के लिए टेड एक्स  द्वारा सौहार्दपूर्वक आमंत्रित किया गया। अंकित का जन्म और पालन-पोषण भारत में हुआ है। वह सक्रिय रूप से समाज के कल्याण में काम कर रहे हैं और अपनी पुस्तक बिक्री की सभी आय को "संस्था अनिवार्य" में लगा देते हैं,  जिसके तहत वह भारत के गावों में गरीब महिलाओं को मुफ्त मे सैनिटरी पैड वितरित कर रहे हैं।

Read More...

Achievements

+2 more
View All