Share this book with your friends

WHAT A LADY / ह्नाट अ लेडी 25 Short Filmon Ka Aakarshak Sangrah

Author Name: Dr Kumar Sanjay | Format: Paperback | Genre : Others | Other Details

‘ह्नाट अ लेडी’ 25 शाॅर्ट फिल्मों का आकर्षक संग्रह है। इसमें 15 शार्ट फिल्में हैं और 10 एनिमेशन। लगभग 10 फिल्में यू ट्यूब पर देखी जा सकती हैं। इन स्क्रिप्ट्स पर कोई भी लाजवाब शार्ट फिल्म बना सकता है। हाँ, फिल्म बनाने के पहले लेखक की अनुमति लेनी जरूरी है। आज शार्ट फिल्मों का जमाना है। सभी लोग मल्टीप्लेक्स में जाकर फिल्म देखना पसंद नहीं करते। पहला कारण तो यह है कि मल्टीप्लेक्स में फिल्में देखना बहुत काॅस्टली अफेयर है और दूसरे, उतनी देर तक बैठकर देखने का पेशेंस! शाॅर्ट फिल्में कहीं भी बैठकर देखी जा सकती हैं। समय कम लगता है और दर्शकों से इंसटेंट जुड़ने का इससे बेहतर माध्यम और क्या हो सकता है! सभी शाॅर्ट फिल्में आज की समस्याओं को उजागर करती हैं, सभी फिल्मों में एक नयापन है, सभी फिल्में कुछ न कुछ मेसेज कनवे करती हैं। एनिमेशन फिल्मों का स्क्रिप्ट छोटा है और वे हास्य-व्यंग्य से जुड़ी हैं। और खास बात यह है कि सभी फिल्मों में पात्र मात्र दो से चार ही हैं इसलिए इन्हें आसानी से बनाया जा सकता है। बस जरूरत है सक्रियता और सर्जनात्मकता की। आप भी सक्रिय होइए और बना डालिए कुछ अच्छी फिल्में। इन फिल्मों के साथ और एक खास बात है कि इन्हें मंच पर आसानी से खेला जा सकता है।

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

डाॅ कुमार संजय

डाॅ. कुमार संजय नाटक लेखन के एक सशक्त हस्क्षाक्षर हैं। आप हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में नाटक लिखते हैं। अबतक आप लगभग सौ नाटक लिख चुके हैं। आपकी 22 नाट्य पुस्तकंे प्रकाशित हो चुकी हैं।  आपने नाट्य लेखन में अपना एक अलग स्टाइल गढ़ा है। अपनी अद्भुत नाट्य शैली और व्यंग्यात्मक, चुटीली, रसीली भाषा के कारण खासे लोकप्रिय हैं। अपनी रचनाओं में आप बड़ी ही सरल-व्यंग्यात्मक भाषा में समाज और देश की समस्याओं को उठाते हैं। इनके नाटक जहाँ पाठकों/दर्शकों को गुदगुदाते हैं, वहीं उन्हें कड़वी सच्चाई से रूबरू भी करवाते हैं। उनके नाटकों के साथ खास बात यह है कि इन्हें बिना किसी ताम-झाम के मंचित किया जा सकता है।

2012 से 2020 के बीच आपकी 23 नाट्य पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैंः 
1. हवा रोका
2. कैंपस प्लेज
3. पांच रंग नाटक
4. मम्मा मुझे बचा लो
5. ये है इंडिया मेरी जान
6. द एंड आॅफ अ लव स्टोरी
7. कुकड़ू-कूं और अन्य रंग नाटक
8. आइला, क्या लड़की है
9. काॅन्ट्रैक्ट मैरिज
10. प्रेमचंद की श्रेष्ठ कहानियों का नाट्य रूपान्तर
11. मगरमच्छ की पूंछ और अन्य रंग नाटक
12. हर एक फ्रेंड जरूरी होता है और अन्य रंग नाटक
13. किडनैपिंग और अन्य रंग नाटक
14. एक करोड़ (2011 में मोहन राकेश सम्मान से विभूषित)
15. ग्यारह विश्वप्रसिद्ध कहानियों के नाट्य रूपान्तर 
16. दो नृत्य नाटक: राम की शक्ति पूजा और कामायनी
17. कैटरीना काफ को बुलाए थे जुन  
18. 10 आॅफ बीट रंग नाटक
19. 10 हास्य रंग नाटक
20. हू लू लू और अन्य रंग नाटक
21. 15 लघु नाटक
22. मैं लड़की हूँ और अन्य मोनोलाॅग
23. दस कुँवारियों का दृष्टांत

Read More...

Achievements

+10 more
View All

Similar Books See More