हिन्दी काव्य संग्रह:
आज के समय में हर व्यक्ति के मन में कुछ एसे ख्याल उमड़ते हैं, जिन्हें व्यक्त करने लिए उसके पास शब्द कम पड़ जाते हैं। परंतु कहते हैं न कि 'जहाँ न पहुंचे रवि, वहाँ पहुँचे कवि'!
काव्य सच में खुद के भावों तथा अनुभवों को पेश करने का एक अनूठा माध्यम है।
इस काव्य संग्रह का भी उद्देश्य केवल उन भावनाओं को शब्दों का रूप देकर आप तक पहुँचाना है। इस काव्य संग्रह में कई विषयों पर लिखी गई 75 कविताएं तथा शायरी को आप तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।