Share this book with your friends

1000+ Gyaan Sutras / 1000+ ज्ञान सूत्र

Author Name: Dr. Krishna Kant Srivastava | Format: Paperback | Genre : Young Adult Fiction | Other Details

किताब के बारे में

आपको प्रेरित करने तथा सफलता के मार्ग में आगे बढ़ने के लिए हम आपके लिए प्रसिद्ध एवं सर्वश्रेष्ठ हिंदी उद्धरण ले कर आये हैं। जो आपके सफल जीवन के ज्ञान सूत्र बन सकते हैं। इनमें से कुछ देश और विदेश के चर्चित व्यक्तियों के जीवन से उद्धृत किए गए हैं। जिसे उन्होंने अपने जीवन के कठिन अनुभवों से प्राप्त किया था। 

इस पुस्तक में सूचीबद्ध एक हजार से अधिक उद्धरणों में से आप अपनी मनःस्थिति के अनुसार सर्वश्रेष्ठ उद्धरण चुन सकते हैं। यह आपको आपके निराशा के समय अतिरिक्त उर्जा प्रदान करेगा और आपको आपकी नकारात्मक सोच से आशावादी सकारात्मक सोच की ओर अग्रसर करने में मदद करेगा।

आप इन सर्वोत्तम हिंदी ज्ञान सूत्रों को पढ़कर निश्चित रूप से खुद को प्रेरित महसूस करेंगे। आशा करते हैं कि आपको हमारा यह प्रयास सफलता की ऊंचाइयों को छूने में मदद करेगा और आप जीवन में वह पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे जिसे आपने वर्षों से अपने ख्वाबों में सजा कर रखा था।

Read More...
Paperback
Paperback 210

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

डॉ कृष्ण कांत श्रीवास्तव

लेखक की जीवनी

लेखक भौतिकी विभाग, डी. बी. एस. कॉलेज, कानपुर, में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। अपने 35 वर्षों के शैक्षणिक अनुभव के दौरान, उन्होंने भौतिकी के विभिन्न विषयों पर कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र और पाठ्य पुस्तकें प्रस्तुत की हैं। उन्होंने छात्रों को एक शोध मार्गदर्शक के रूप में भी निर्देशित किया है।

विद्यार्थियों की शैक्षिक ज्ञान के प्रति घटती रुचि के कारण उन्होंने विद्यार्थियों में शैक्षिक अभिरुचि एवं नैतिकता को प्रेरित करने के लिए महाविद्यालय परिसर में अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन प्रारंभ किया। इन कक्षाओं में उन्होंने न केवल उन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से शिक्षा के लिए प्रेरित किया बल्कि छात्रों को यथार्थवादी जीवन में एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करने का भी प्रयास किया। उनके सकारात्मक प्रयासों ने छात्र के दृष्टिकोण में एक मूलभूत परिवर्तन दिखाया है, जो उनकी सफलता का एक अचूक सत्यापन है।

उनके व्याख्यानों में प्रस्तुत प्रेरक उद्धरणों का संकलन “1000+ ज्ञान सूत्र” नामक पुस्तक के रूप में यहाँ इस आशा के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है, कि प्रबुद्ध लोग सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर अपने जीवन को विजय के लिए प्रेरित कर सकें। आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास है कि ये उद्धरण मानव में एक आश्चर्यजनक व्यवहार और परम चरित्र विकसित करने में मदद कर सकते हैं।

Read More...

Achievements

+2 more
View All