Share this book with your friends

In Search of Life / ज़िंदगी की खोज में मानवता, प्रेम, पीड़ा और आत्ममंथन की कविताएँ

Author Name: Dr. Jogendra Singh | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

कविता मनुष्य के हृदय की सबसे सच्ची भाषा होती है।जब शब्द साधारण वाक्यों में अपनी गहराई व्यक्त नहीं कर पाते, तब वे कविता का रूप ले लेते हैं। यह कविता-संग्रह मेरे जीवन के विभिन्न अनुभवों, भावनाओं और विचारों का परिणाम है।

कभी यह कविताएँ आत्मा की पुकार हैं, कभी प्रेम की कोमलता, कभी समाज की विसंगतियों पर प्रश्न हैं और कभी जीवन के अर्थ की खोज। मनुष्य का जीवन केवल सुख और उपलब्धियों से नहीं बनता, बल्कि उसके संघर्ष, संवेदनाएँ, रिश्ते, यादें और प्रश्न भी उसे आकार देते हैं।

इन कविताओं में उन्हीं भावों की झलक है। यदि इन पंक्तियों में पाठकों को अपने जीवन का कोई अंश दिखाई दे, तो मेरा लेखन सफल माना जाएगा।

Read More...
Paperback

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Paperback 150

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

डॉ. जोगेंद्र सिंह

डॉ. जोगेंद्र सिंह की छात्र-जीवन से ही कविताएँ लिखने में विशेष रूचि रही है। वर्तमान में डॉ. सिंह एक विश्वविद्यालय में गणित के एसोसिएट प्रोफेसर हैं। गणित जैसे तार्किक विषय में गहराई से जुड़े होने के बावजूद, कविता लेखन उनका प्रिय शौक है, जिसके माध्यम से वे अपनी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करते हैं।

उनके लिए कविता केवल साहित्यिक अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि आत्मा की आवाज़ है। उनकी रचनाओं में मानव जीवन की गहराइयाँ, भावनाएँ और सामाजिक यथार्थ सहज रूप से उभरकर सामने आते हैं। उनकी कविताओं में जीवन के विविध आयाम-प्रेम, पीड़ा, संघर्ष, मानवीय मूल्य और आत्ममंथन—स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।

डॉ. जोगेंद्र सिंह का मानना है कि साहित्य मनुष्य को स्वयं से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उनका यह कविता-संग्रह “ज़िंदगी की खोज में” जीवन की उसी आंतरिक यात्रा को शब्दों में अभिव्यक्त करने का एक सुंदर प्रयास है।

Read More...

Achievements