Share this book with your friends

KAAVY-YAATRA / काव्य-यात्रा

Author Name: Ravindra Singh Thakur | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

काव्य -यात्रा, यह नाम उतना ही खूबसूरत हैं जितनी की मेरी जिंदगी की यात्रा इन कविताओं से शुरू हुई थी। इन कविताओं में जिंदगी के अलग-अलग भाव व्यतीत किये हुए हैं। हर कविता आप सभी पाठकों को अपनी जिंदगी के समक्ष ले जाएगी। कुछ कविता प्रेरणा भी देगी और कुछ कविता जिंदगी जीने के लिए हौसला भी देगी। कुछ शब्द आपको अपने लगेंगे और कुछ शब्दों में आप अपनों को महसूस करेंगे।।

Read More...
Paperback

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

रविन्द्र सिंह ठाकुर

रविन्द्र सिंह ठाकुर,उम्र 26 वर्ष, का जन्म सीहोर में हुआ परन्तु बचपन से ही वह देवास (म.प्र.) में रहे हैं। इन्होंने विद्युत अभियांत्रिकी की पढ़ाई ओरिएण्टल विश्वविद्यालय इंदौर से की हैं। इनका नाता देवों के शहर देवास से हैं। विद्यालय के दिनों से ही उनकी अंग्रेजी और हिंदी साहित्य में रूचि रही है। इनकी ज्यादातर रचनाएँ - प्रेम, बिरहा, पीड़ा, ज़िन्दगी और समाज से जुड़ी होती हैं। इनका यह मानना है की उन्हें उनकी रचना से तभी संतुष्टि होती है जब उनके लिखे शब्दों को पाठक सिर्फ पढ़ता नहीं बल्कि महसूस करता है। अकेले बैठे हुए जब ये विचारों में खोए रहते थे, तब ही इन्होंने कलम उठाई और उन विचारों ने इस आम इंसान को एक लेखक बना दिया।

इनका कहना है:

"एक असली लेखक वहीँ हैं जो अपनी स्याही से शब्दों को ऐसे लिखे जो दिल तक उन्हें सजो दे"

बड़े ही सरल स्वभाव के रविन ने एक सहायक लेखक के तौर पर "स्टील सम थिंग इज मिसिंग 3, बियॉन्ड लाइफ, एशेज ऑफ़ मैरून, द मस्सकारेड थॉट्स, वेट टिल आई टेल यू, यू आर माइन, ओह माय स्वीटेस्ट लव आदि संकलन में योगदान दिया हैं। यह एक अंग्रेजी उपन्यास "ट्वीरल्स एंड ट्विस्ट्स" और "बेनेवोलेंट एनालिक्ट्स" के लेखक है। सम्पादक के तौर पर इन्होंने "कुछ अनकहे से अलफ़ाज़" नामक संकलन में कार्य किया हैं। इसके सिवा इन्होंने 2 अंग्रेजी ई-बुक "वर्ड ऑफ वोमेन्स और कंटेम्पररी स्टोरीज" भी लिखी हैं और एक हिंदी ई-बुक "वो सात दिन" भी इन्होंने ही लिखी हैं। इनकी जल्द ही एक पॉकेट बुक भी आने वाली हैं जिसका नाम "अ स्ट्रेंजर स्टोरी"।इन्हें द इंडियन आवाज, द स्परिट मनिया और लिट्रेचर्स लाइट संस्था द्वारा बेस्ट ऑथर के सम्मान से सम्मानित किया गया हैं। और भी बहुत से पुरुस्कार के लिए नामांकित हुए हैं।

Read More...

Achievements