Share this book with your friends

Main aur meri Alhad Kavita / मैं और मेरी अल्हड़ कविता

Author Name: Dr. Pratibha Smriti | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

इस जीवन में जो हम महसूस करते हैं वो भावनाएँ, संवेदनाएँ जब गहरे रूप से शीर्ष तक पहुँच जाती है तो वो शब्द रूप लेकर कविता बन जाती है।

 सिर्फ़ मानवीय भावनाएँ ही नहीं अपितु सामाजिक विषयों एवं जीवन से जुड़ी अन्य पहलुओं जो रोजमर्रा के जीवन में हमारे आसपास घटित होती हैं उन तमाम चीज़ों को हम रचनाओं का रूप देकर परिभाषित करते हैं और प्रभावशाली बनाते हैं।

 आदरणीय कवयित्री डॉ. प्रतिभा स्मृति  जी की प्रथम कृति "मैं और मेरी अल्हड़ कविता" विविध प्रकार के विषयों पर आधारित काव्य संग्रह है। जिनमें से कुछ चुनिंदा रचना जिनमें एक स्त्री मन के भावनाओं, दहेज, बेटियाँ, वैश्विक महामारी कोरोना जैसे विषयों का चयन है। इनकी रचनाओं को पाठक मन अपने निकट महसूस कर पाएँगे।

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

डॉ. प्रतिभा स्मृति

पेशे से शिक्षिका, युवा लेखिका डॉ. प्रतिभा स्मृति, दरभंगा शहर, बिहार से ताल्लुक रखती है। इनका जन्म 7 फरवरी 1983 में हुआ था। डॉ. प्रतिभा स्मृति में साहित्य के प्रति रुझान बचपन से था किन्तु सन 2017 से लगातार कई किताबों व पत्र-पत्रिकाओं में इनकी रचनाएँ छपती रही हैं। बीस से अधिक साझा संग्रह में इनकी कविताएँ प्रकाशित हो चुकी हैं। इन्हें काव्य गौरव सम्मान सहित 60 से अधिक सम्मान पत्रों से सम्मानित किया जा चुका है़। इनकी कविताएंँ आकाशवाणी दरभंगा से भी प्रसारित होती रहती है़ ।

Read More...

Achievements

+5 more
View All