देश और उसके युवाओं के चरित्र की पहचान उस देश के गायन संगीत से होती है और गीत समाज का दर्पण होता है गीत समाज में सवाद का एक ऐसा माध्यम है जो दिल और दिमाग को झकजोर देता है। ये उदासी और निराशा के माहौल में संजीवनी का काम करते है। ये इतनी गहराई तक असर करते हैं कि मन अपने आपको रोक नहीं पाता। गीतो के माध्यम से कठिन चीज आसानी से सिखाई जा सकती है। गीतों के माध्यम से एक निश्चित समय मे मनः स्थिति में परिवर्तन जरूर होता है। अगर इस मन के परिवर्तन को क्रियान्वित किया जा सके और स्थिर रखा जा सके तो सदभाव और लोक केन्द्रित विकास की दिशा में गीतो के माध्यम से मीलो आगे बढ़ा जा सकता है।