Share this book with your friends

Sita and Vanya: The Untold Story of Friendship / सीता और वान्या: सखित्व की अनकही और अंतर्कथा

Author Name: Bela Aggarwal | Format: Hardcover | Genre : Literature & Fiction | Other Details

“सीता और वान्या : सखित्व की अनकही अंतर्कथा” उपन्यास रामकथा के एक काल्पनिक  पात्र वान्या, (जो सीता की सखी है) की दृष्टि से रचित यह एक भावप्रधान अंतर्कथा है। वान्या का बचपन सीता के साथ मिथिला में बीता है| सीता के विवाह के बाद संयोगवश वान्या का विवाह भी जनकपुरी में होता है और दोंनो की विदाई भी एक साथ होती है| मिथिला से अयोध्या और फिर वनवास तक की यात्रा में वह सखी सीता के धैर्य, करुणा,संवेदना और स्त्री-अनुभवों की साक्षी बनती है। यह कृति पौराणिक कथा के अंतरालों में छिपे मनोभावों को प्रकट करती है जिसमें कहीं सीता की स्मित मुस्कान  को तो कहीं मौन व्यथा को अभिव्यक्त किया गया है| वान्या कथा की नायिका नहीं है  परंतु सीता की छाया है, जो जीवन की विभिन्न घटनाओं के संदर्भ में सीता के हृदय के भावों को देखती और संजोती है।

Read More...
Hardcover

Ratings & Reviews

0 out of 5 (0 ratings) | Write a review
Write your review for this book
Hardcover 349

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

बेला अग्रवाल

बेला अग्रवाल एक नवोदित एवं संवेदनशील हिंदी लेखिका हैं, जो सेवानिवृत शिक्षिका हैं| 32 वर्षों की सतत सेवायात्रा में आपने विविध साहित्यिक रचनाओं को नाट्य रूप देकर विद्यार्थियों से उनका सफल एवं प्रभावशाली मंचन करवाया। आपकी रुचि पौराणिक कथाओं के सूक्ष्म, मानवीय और अंतर्मन से जुड़े विषयों  में है। वे परंपरागत आख्यानों और पात्रों को मानवीय और भावप्रधान दृष्टि से देखने का प्रयास करती हैं| 

“सीता और वान्या : सखित्व की अनकही अंतर्कथा” उपन्यास उनकी प्रथम कृति है, जिसमें उन्होंने सीता की कथा में छिपे मानवीय भावों, संवादों और स्त्री-अनुभवों को आत्मीयता,चिंतनशीलता और साहित्यिक शैली में प्रस्तुत किया है।

Read More...

Achievements