'उर्मिल' कवयित्री उर्मिल शर्मा द्वारा रचित कविताओं का एक संग्रह है। कवयित्री ने वर्तमान सामाजिक परिवेश पर अपने अनुभवों के आधार पर कविताओं की रचना की है, जिसमें भाषा प्रवाह के साथ-साथ सरलता भी है।उर्मिल शर्मा ने सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करते हुए चेतना का संचार किया है। नारी के जीवन की विवशता और अस्तित्व का संघर्ष काव्य संग्रह की रचनाओं में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। कवयित्री ने शब्दों के माध्यम से नारी के अस्तित्व को स्थापित करने का अभूतपूर्व कार्य किया है। देशभक्ति, दया, प्रेम जैसे विषयों पर कवयित्री ने कई कविताएँ रची हैं जो निश्चित रूप से पढ़ने योग्य हैं।
यह काव्य संग्रह काव्य अपराजिता मंच द्वारा संकलित किया गया है। आशा नहीं पूर्ण विश्वास है कि यह काव्य संग्रह आप सभी सुधि पाठकों के हृदय को स्पर्श करने में सफल होगा।
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners