Share this book with your friends

DHARTI PAR SWARG / धरती पर स्वर्ग

Author Name: Ramendra Singh Chauhan | Format: Paperback | Genre : Others | Other Details

भारत प्राकृतिक सौन्दर्य एवं मनोरम स्थलों से लबरेज है। कहीं मखमली घास की चादर बिछी दिखती है तो कहीं इन्द्रधनुषी पर्यावरण की शानदार छवि।दक्षिण भारत तो वैसे भी प्राकृतिक सौन्दर्य का एक विशिष्ट पर्याय है। सैर-सपाटा के लिए केरल खास तौर से देश-दुनिया के घुमक्कड़ों एवं पर्यटकों को लुुभाता है।भारत ही नहीं दुनिया के पर्यटकों का लुभावना स्थल दक्षिण भारत है। केरल का 'मुन्नार हिल स्टेशन" अपनी आगोश में सौन्दर्य का अनुपम खजाना छिपाये है। सौन्दर्य के इस अनुपम खजाना को देखने एवं एहसास करने देश-दुनिया के पर्यटक 'मुन्नार हिल स्टेशन" खींचे चले आते हैं। शायद यही कारण है कि प्राकृतिक सौन्दर्य पर नजर दौड़ायें तो केरल का पर्यटन क्षेत्र भी शीर्ष पर दिखता है।शिमला को पहाडों की रानी कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। शिमला को हिल्स की रानी भी कहा जा सकता है क्योंकि शिमला का सौन्दर्य वाकई लाजवाब है। हिमाचल प्रदेश स्थित शिमला देश के शीर्ष हिल स्टेशन में एक है।लोनावाला हिल स्टेशन निश्चय ही बादलों की निकटता का एहसास कराएगा। महाराष्ट्र में मुम्बई एवं पुणे के मध्य स्थित 'लोनावाला हिल स्टेशन" प्राकृतिक सौन्दर्य का एक एहसास है। मानों जैसे स्वर्ग ही धरती पर उतर आया हो। समुद्र तल से करीब दो हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित 'लोनावाला हिल स्टेशन" अपनी आगोश में प्राकृतिक सौन्दर्य का खजाना समेटे है।  

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

रामेन्द्र सिंह चौहान

आत्म कथ्य/संक्षिप्त परिचय

रामेन्द्र सिंह चौहान... लेखक एवं पत्रकार...।
जन्म तिथि:- 15 जुलाई 1960... स्थान कानपुर।
शैक्षिक योग्यता:- एम. काम छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, हिन्दी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद से पत्रकारिता एवं जनसंचार में विशारद...।
करीब तीन दशक से पत्रकारिता एवं लेखन क्षेत्र में सक्रिय...। अप्रैल 1992 से राष्ट्रीय सहारा हिन्दी दैनिक में बतौर पत्रकार सेवारत...। कला एवं संस्कृति, साहित्य, जल संसाधन, पर्यावरण-प्रदूषण, धर्म-कर्म, फिल्म समीक्षा, अद्भुत संसार, पर्यटन, वन्य जीवन सामाजिक बिन्दुओं सहित असंख्य विषयों पर निरन्तर लेखों का प्रकाशन जारी....। सम्प्रति में राष्ट्रीय सहारा हिन्दी दैनिक दिल्ली-एनसीआर में वरिष्ठ संवाददाता के पद पर कार्यरत....। इन तीन दशक की पत्रकारिता एवं लेखकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, नई दुनिया, समाज कल्याण, स्वतंत्र भारत, नवभारत टाइम्स आदि इत्यादि समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं में लेखों का प्रकाशन....।

Read More...

Achievements

+1 more
View All

Similar Books See More