मुख्य बिंदु:
1. कार्य करने के लिये आईडियाज़ हमारे चारों तरफ है। बस भूख होनी चाहिये।
2. नये लोगों से मिलते रहना ही इस व्यवसाय की सबसे बड़ी रणनीति है।
3. लोगों से मिलने में संकोच या डर की वज़ह से अधिकतर लोग आगे नहीं बढ़ पाते। यह डर कोई भी ट्रेनिंग या किताब दूर नहीं कर सकती। इसे तो खुद ही दूर करना पड़ता है।
4. टेक्नॉलोजी का उपयोग समय व श्रम बचा सकता है।
5. बिजनेस मिले या न मिले। प्रयास करते रहें। संपर्क में रहें। संबंध बनाये रखें।
6. समय समय पर किये गये कार्य को पुनः जाँच कर गति बनाये रखें।
7. सही रेलवंट डाटा हो तो ज्यादा असर होता है।
8. धीरज रखना पड़ेगा। बड़े बिजनेस के लिए ज्यादा समय लगता है।
9. फॉलोअप इस व्यवसाय की सफलता की कुंजी है।
10. फोन व ईमेल व्यक्तिगत मीटिंग का विकल्प नहीं है। फेस टु फेस मिलना ही सबसे असरदार तरीका है।
11. बाकी सभी तो सहायक तरीके हैं। क्लाईंट मीटिंग की अभूतपूर्व सफलता के पीछे एक मुख्य कारण था सही स्पीकर का चुनाव। उसमें कोई समझौता नहीं।
12. परिणाम हर बार विशुद्ध रूपयों में गिनने के बजाय जीवन बीमा के प्रति लोगों में सही समय पर जागृति फैलाने की जिम्मेदारी के निर्वहन के रूप में भी आंकना चाहिये।
13. जीवन बीमा रिलेशन से बिकता है तो नये लोगों से जान पहचान बढ़ा कर दीर्घ कालीन रिश्ते बनाना ही असली कार्य है।
14. लोगों से उनके बारे में बात करिये। अपने बारे में तब तक न बतायें जब तक कि वो आपसे पूछे नहीं।
15. लोग अपने से अमीर लोगों से प्रभावित होते हैं और उनके साथ संबंध बनाना व बनाये रखना पसंद करते हैं। सा बेहतरीन कपड़े व अन्य साधना का उपयोग करें।
16. लोग पहले आपको पसंद करते हैं फिर आपको प्रॉडक्ट को।
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners