बुक के बारे में
इस पुस्तक में लेखिका ने भगवान श्री राम के जीवन के बारे में जानकारी दी है. भगवान राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. जब राक्षस राजा रावण कड़ी तपस्या के बाद भगवान ब्रह्मा से वरदान पाने के बाद अपने अभिमान में चूर हो कर अनैतिक कार्य करने लगा. धरती माता के साथ सभी देवता और मानव जाति परेशान थी. शनि जैसे देवताओं सप्त ऋषि को रावण ने कैद कर रखा था. रावण से मानव जाति को बचाने के लिए भगवान विष्णु ने राम अवतार लिया. राजा दशरथ के पुत्र रुप में अवतार लेकर अपनी लीला की. शेषनाग , शंख, सुदर्शन चक्र, और माता लक्ष्मी ने अन्य सभी देवताओं ने अवतार लिया. समय आने पर रावण का वध कर पुनः धर्म और सत्य की स्थापना की.