मुझे हिन्दी के प्रति बचपन से ही विशेष रुचि रही है। पत्रिकाएं और साहित्य पढ़ने में आनंद आता था। अतः जो भी हाथ लगता वही पढ़ लिया जाता था। शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखने के साथ ही हिन्दी के साथ संबंध चलता रहा। जो समय-समय पर कविताओं के रूप में कागजों पर उकेरा जाता रहा।
प्रस्तुत काव्य संकलन में अलग-अलग समय पर लिखी हुई विभिन्न कविताओं का संकलन है। कविताएं विभिन्न विषयों को लेकर उकेरी गई हैं। किंतु फिर भी सभी जीवन और उसके प्रसंगों के समीप होते हुए विभिन्न रंग बिखेरती हुई प्रतीत होती हैं। मैं ईश्वर का आभार व्यक्त करती हूँ जिसकी विशेष अनुकम्पा से आज मैं अपनी कविताओं का संग्रह पूर्ण करने में सक्षम हुई हूं।
आपको यह कविताएं कैसी लगीं, मुझे अवश्य बताइएगा।