सैर-सपाटा जिंदगी को कहीं अधिक खूबसूरत बना देता है। जिंदगी जिंदादिली से लबरेज दिखती है। सैर-सपाटा या घूमने फिरने से आशय यह है कि रोजमर्रा की जिंदगी से कुछ अलग हट कर जीवन के कुछ पल आनन्द से जियें। वैसे तो सर्दियों में घर छोड़ कर या शहर छोड़ कर बाहर जाना कुछ लोग पसंद नहीं करते लेकिन सर्दियों में घूमने फिरने-सैर सपाटा का आनन्द-मजा ही कुछ आैर है। खास यह कि सर्दियों में प्रकृति के खूबसूरत नजारें कुछ अलग ही रोमांच पैदा करते हैं। इन खूबसूरत नजारों को देख कर मन मस्तिष्क, तन-मन या यूं कहें कि रोम-रोम झंकृत हो जाता है। सामान्यत: सैर सपाटा पर जाने का ख्याल दिलों-दिमाग में आते ही खूबसूरत कश्मीर का प्राकृतिक सौन्दर्य सामने आ जाता है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। कश्मीर यानी एक ताजगी भरा एहसास। सड़कें न के बराबर होने के बावजूद सैर-सपाटा का असली आनन्द यहां मिलता है। सिकारा या नाव से प्राकृतिक सौन्दर्य को कुछ अधिक नजदीक से देख कर रोमांच महसूस किया जा सकता है। इस इलाके में राउंड आइलैण्ड टूर का भी आनन्द ले सकते हैं। प्राकृतिक सौन्दर्य के रोमांच के साथ ही क्लासिक खेलों की भी मौज मस्ती की जा सकती है। वॉटर फॉल को देख कर निश्चय ही जलक्रीड़ा अर्थात पानी से अठखेलियां करने का मन होगा।'खूबसूरत वॉटर फॉल्स" किशोर एवं युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के पाठको के लिए रुचिकर एवं पठनीय होंगे। ऐसा मेरा विश्वास है। 'खूबसूरत वॉटर फॉल्स" भारतीय पर्यटन को समर्पित है।