महाभारत हिन्दुओं का एक प्रमुख काव्य ग्रंथ है, जो स्मृति के इतिहास वर्ग में आता है। कभी कभी इसे केवल भारत कहा जाता है। यह काव्यग्रंथ भारत का अनुपम धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और दार्शनिक ग्रंथ हैं। विश्व का सबसे लंबा यह साहित्यिक ग्रंथ और महाकाव्य, हिन्दू धर्म के मुख्यतम ग्रंथों में से एक है।महाभारत में मनुष्य को निराशा और हताशा के भंवर से दूर ले जाकर विश्व को यह बताने का प्रयास किया गया है कि जीवन में आने वाली इन बाधाओं को दूर कर हम कैसे अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। इसी व्यवस्था को आज के आधुनिक युग से जोड़ कर इसके मूलतत्व से अवगत कराने का प्रयास इस पुस्तक के माध्यम से किया गया है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश और ज्ञान को संसार ने सराहा है मूल रूप से इन्हीं विचारों को प्रबन्धकीय व्यवस्था से जोड़ा गया है।महाभारत निश्चय ही आदर्श जीवन जीने की कला सिखाता है। इस ग्रन्थ में जीवन के सभी गुण समाहित हैं।
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners