स्वर्गविभा ऑन लाइन त्रैमासिक पत्रिका,जो 2011 से अनवरत अपने नये कलेवर के साथ प्रकाशित होती आ रही है,जिसके प्रकाशन का मुख्य उद्देश्य,देश-विदेश में रचे-बसे सभी हिंदी साहित्य प्रेमियों की साहित्यिक प्रतिभा को विकसित होने का सुअवसर प्रदान करना है| इसमें लब्ध प्रतिष्ठित लेखकों की रचनाएँ तो प्रकाशित होती ही हैं,परन्तु इसके साथ नवोदित लेखकों की कवितायें,कहानियाँ,गज़लें,एकांकी,संस्मरण,आलेख आदि भी प्रकाशित किये जाते हैं, जिससे उनकी सृजनात्मक क्षमताओं का विकास हो सके|