किशोरावस्था एक ऐसा समय है जिसमे मनुष्य अदम्य उत्साह एवं भरपूर उर्जा से सरोबार रहता है |कुछ नया, कुछ हटकर अनूठा करने की लालसा उसमे समाई रहती है | इस जीवन के महत्व को लक्षित कर लिखी गई यह एक अनूठी , बहुपयोगी पुस्तक है जिसमे लोगो की महत्वकांक्षा पूर्ती में आने वाली समस्याओं , अड्चानो का सटीक चित्रण करते हुए , उन्हें उचित मार्गदर्शित किया गया है | अधिकाँश लोग इस समय की कीमत नही समझ पाते | उन्हें पता ही नही कि इस समय को व्यर्थ करके वे क्या खो रहे है | गलत रास्ते पर चलकर कई लोग ऐसी दलदल में फंस जाते है की उससे निकलना मुश्किल हो जाता है , अगर निकल भी जाते है तो अपनी स्वयं की निगाहो में गिर जाते है अपना आत्मसम्मान खो देते है | आवश्यकता है की आज का युवा वर्ग इस समय की कीमत को अच्छी तरह से समझे |