Share this book with your friends

Tense सीखें - शुद्ध अंग्रेजी लिखें और बोलें अनुवाद द्वारा अंग्रेजी सीखने की सर्वोत्तम किताब

Author Name: Dr Kumar Sanjay | Format: Paperback | Genre : Educational & Professional | Other Details

ENGLISH GRAMMAR का एक सबसे महत्वपूर्ण अंश है TENSE, जिसमें सामान्यतः छात्रों से बहुत गलतियां होती हैं। TENSE अंग्रेजी ग्रामर का आधार है और शुद्ध अंग्रेजी लिखने-बोलने के लिए अनिवार्य। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर यह पुस्तक लिखी गयी है। अंग्रेजी सीखने के लिए पर्याप्त अभ्यास करना अनिवार्य है। इसलिए पुस्तक में भाषागत अनावश्यक विस्तार कहीं नहीं है। अभ्यास पर जोर दिया गया है और अभ्यास के लिए अधिक से अधिक अंश दिए गए हैं। प्रत्येक EXERCISE के पहले उस टेंस की पहचान बताई गई है, वाक्यों को किस नियम से बनाना है - यह बताया गया है। हर टेंस के अंत में 25 Mixed Exercises दिए गए हैं। बोलचाल वाले वाक्य पुस्तक में मुख्य रूप से दिए गए हैं। कठिन शब्दों की अंग्रेजी दी गई है। इस पुस्तक से अंग्रेजी सीखने वालों की TENSE पर पकड़ अच्छी हो जाएगी, ऐसा हमें विश्वास है। अनुवाद के द्वारा TENSE सीखने की इससे बेहतर पुस्तक नहीं हो सकती।

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

Dr Kumar Sanjay

रांची, झारखंड में पले-बढ़े कुमार संजय ने अंग्रेजी में बी.ए., एम.ए. और पीएच.डी. कर स्वयं को समृद्ध किया है। आपकी गिनती साफ्ट स्किल्स (काॅम्यूनिकेशन स्किल, स्पोकन इंग्लिश, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू और पर्सनाल्टी डेवलपमेंट के श्रेष्ठ शिक्षकों में होती है। इन विषयों पर आपकी 12 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। 
आप झारखंड के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित अंग्रेजी शिक्षण संस्थान स्पेनिन के संस्थापक और निदेशक हैं। हर वर्ष 800 से 1000 स्टूडेंट अपना साॅफ्ट स्किल्स इम्प्रूव करने के लिए स्पेनिन ज्वायन करते हैं और सीखकर जिंदगी में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। आप साॅफ्ट स्किल्स एक्सपर्ट के रूप में उच्च सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा अक्सर आमंत्रित किए जाते हैं।

Read More...

Achievements

+10 more
View All