भगवान श्री राधे कृष्ण ने इंसान को सबसे सर्वोत्तम कृति बनाया है।
वह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मानव को भगवान राधे कृष्ण ने सोचने समझने की शक्ति दी है। जिससे वह इतिहास रच सके।
जैसे-जैसे वक्त के अनुसार हालात बदलते हैं।
वैसे वैसे इंसान के विचार भी बदलते चले जाते हैं।
यह विचार परिस्थितियों के अनुसार कभी खुशी की लहर में दौड़ते चले जाते हैं। कभी दुख के बादलो की घनघोर घटा में बदल जाते है।
कभी कोई किसी का बुरा कर डालता है।
कभी कोई किसी का भला कर देता है।
यह सब संभव हो पाता है इंसान के मन मस्तिष्क में चल रहे सकारात्मक या नकारात्मक विचारों के चलते।
याद रहे सफलता हमेशा अच्छे विचारों से आती है।
अच्छे विचार अच्छे लोगो के संपर्क में आने से आते है।
जीवन के इन्हीं विचारों को शब्दों के माध्यम से रची मनोहर कहानी एक विचार पढ़ना ना भूले।