Share this book with your friends

Hriday Udgaar / ह्रदय उद्गार

Author Name: Archana Tiwari | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

‘ह्रदय उद्गार’ नामक इस पुस्तक में नारी, समाज और लोगों के विचारों भावनाओं, प्रचलित मान्यताओं के बारे में आपको मेरे विचार पढ़ने मिलेंगे। प्यार, परंपरा, संस्कृति और सम्मान हर किसी को प्यारा होता है इसलिए जो खुद को न भाए दूसरों पर न आज़माएँ। मेरी कविता के विषय प्रेम, नारी और समाज के इर्द-गिर्द ही हैं। मन की वीणा से झंकृत शब्द न जाने कब कविता बन गए। जो इस पुस्तक के माध्यम से आज आप सभी पाठक वृंद से साझा कर रही हूँ। आप सभी से निवेदन है पढ़ने के बाद मुझे अपने सुझाव भी साझा करें। यह मेरी पहली एकल काव्य संकलन हैं। 

Read More...
Paperback
Paperback 179

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

अर्चना तिवारी

नाम -अर्चना तिवारी 

जन्म तिथि - २५/१२/१९८३

निवास -  प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

संप्रति -  भुवनेश्वर, ओड़िशा

माता - पिता - चंदन तिवारी और लालजी तिवारी

पति - कृष्ण कुमार दूबे 

शिक्षा  - हिन्दी में एम.ए., बी.एड., शिक्षा विशारद 

प्रकाशित कृतियाँ – जिंदगी के रंग, शहीदों के नगमें, धूप -छाँव, युवावस्था की दहलीज ये सभी साझा संग्रह वर्ष 2021-22 में प्रकाशित हुए हैं। हिंदुस्तान की गौरवगाथा,द्रौपदी के कृष्ण और अनुभव जिंदगी के (सभी साझा संग्रह) जल्द ही प्रकाशित होने वाले हैं। 

अर्चना तिवारी जी वर्तमान में भुवनेश्वर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में अध्यापन कार्य कर रही हैं। सरल और नवीन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में भाषा रोपित करने का प्रयास करती हैं। साहित्यिक गतिविधियों में सदैव अपना सहयोग देती हैं। आपको कविता-कहानियाँ, आलेख लिखने का शौक हैं। एकल तथा सामूहिक काव्य-पाठ करने के साथ-मंच संचालन भी करती हैं। आपको भारतीय संस्कृति से बहुत प्रेम है l तीज-त्योहार मनाना, धार्मिक और पौराणिक स्थलों पर घूमना पसंद है। आप एक ओर साहित्य सृजन करती  है तो दूसरी ओर आप पाककला में भी निपुण हैं। आप अनेक संस्थानों से जुड़कर साहित्य के प्रति समर्पित हैं।

संपर्क सूत्र -

इंस्टाग्राम आईडी – @unitepublication_

ईमेल आईडी – unitepublicationrn@gmail.com

Read More...

Achievements

+3 more
View All