Share this book with your friends

Sunehre Lafz - Kavita Sangrah / सुनहरे लफ्ज़ - कविता संग्रह (प्रगतिशील साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाज की प्रस्तुति)

Author Name: Manisha Singh And Shamenaz "shams" | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

“सुनहरे लफ्ज़” हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी मे संकलित एक काव्य संग्रह हैं। यह ‘प्रगतिशील साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाज’ की एक पहल हैं; जिसका लक्ष्य वैश्विक साहित्य एवं संस्कृति का उत्थान हैं। इस किताब में प्रकाशित कविताएं उन प्रतिभागी कवियों की हैं जिन्होंने “गोल्डन वर्डस उज़्बेक वर्चुअल पोइट्री फेस्टिवल” में भाग लिया था। इसके अलावा इसमें हमारे देश के विभिन्न हिस्सों के उभरते हुए रचनाकारों की रचनाएं सम्मिलित हैंl  इस काव्य उत्सव का आयोजन “प्रगतिशील साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाज, भारत “द्वारा” काशकादर्या पर्यटन विभाग, उज़्बेकिस्तान” के सहयोग से दिसम्बर 19 और 20 सन 2020 में आयोजित किया गया था। 

Read More...
Paperback
Paperback 245

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

मनीषा सिंह - शमेनाज़ "शम्स"

मनीषा सिंह

डॉ मनीषा सिंह एक अध्यापिका हैं जो कि लखनऊ में कार्यरत हैं। ये हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में रचनाएँ करती हैं। इनकी कई रचनाएं एवं शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। ये प्रगतिशील साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाज की उपाध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्य है जो कि एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जिसका उद्देश्य वैश्विक साहित्य एवं संस्कृति का संवर्धन है। इसके अतिरिक्त ये कई अन्य साहित्यिक समूह की भी सदस्य है। इन्होंने कई सारे अनलाइन काव्य गोष्ठियों एवं काव्य उत्सवों में भी भाग लिया है। इन्होंने “पैशन ऑफ पोएट्री” में अपनी काव्य रचना के लिए उपलब्धि का प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया  है। इन्होंने आन्ना ईवलं कन्नीस कॉलेज फॉर वुमन, चेन्नई द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वर्चुअल कॉनफेरेंस में रिसोर्स पर्सन एवं सभापति की भूमिका भी निभाई है। इन्होंने हाल ही में “गोल्डन वर्ड्स बहुभाषीय काव्य संग्रह” का भी सम्पादन किया है।

शमेनाज़ “शम्स”

डॉ• शमेनाज़ “शम्स” द्विभाषिये कवियित्री हैं जो हिंदी एवम अंग्रेजी मे लिखती हैं और इनकी अब तक 23 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। ये इलाहाबाद मे अंग्रेजी की प्रवक्ता हैं l इनकी कई रचनाएं एवं शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। ये प्रगतिशील साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाज की अध्यक्ष हैंl  इसके अतिरिक्त ये कई अन्य साहित्यिक समूह की भी सदस्य है। इन्होंने कई सारे अनलाइन काव्य गोष्ठियों एवं काव्य उत्सवों में भी भाग लिया है। विभिन्न शोध पत्रिकाओं और संदर्भ ग्रंथो में 75 के लगभग शोध पत्र (अंग्रेजी) प्रकाशित हैं l

Read More...

Achievements

+8 more
View All