Share this book with your friends

Tree Of Heaven / कल्पवृक्ष

Author Name: Ganesh Sadashiv Patil | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

कल्पवृक्ष

" कल्पवृक्ष" यह कविता संग्रह कुछ भावपूर्ण और कल्पनाशील कविताओं का संगम है। नाम की तरह ही यह कविता संग्रह कल्पनाशक्ती से रचा हुआ शब्द बंधन है। जैसे कल्पवृक्ष के पास जाकर हम जो कल्पना करते है वह वास्तव में परिवर्तित होती है इसी अभिव्यक्ती को ध्यान में रखते हुए लेखक ने अपने काव्य का निर्मान करणे का प्रयास किया है
कविता साहित्य क्षेत्र की एक ऐसी विधा है जिसमें हम अपनी कल्पना और मन की भावनाओं को अपनी कलम से कागज पर लिखकर प्रस्तुत करते हैं। जिस प्रकार हम आभूषण पहनकर श्रृंगार करते हैं, उसी प्रकार हम अपनी कल्पना और भाव को शब्दों के रूप में रखकर काव्य की रचना करते हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए लेखक ने अपने विचारों और भावनांवो को इस संग्रह में अपनी कलम से प्रस्तुत किया है। कवि ने सभी कविताओं को अलग-अलग और अनोखे स्वरूपों में लिखा है जो कविताओं के वास्तविक अर्थ और कल्पना का वर्णन करती हैं।
लेखन ही एकमात्र तरीका है जिसके द्वारा हम अपने विचारों को कल्पना में परिवर्तित करके एक अनोखी दुनिया का निर्माण कर सकते हैं। आप अपने विचार को आकार और रूप देकर कविता बना सकते हैं। इस पुस्तक "मेरी कलाम से" के साथ लेखक ने कुछ ऐसा प्रयास किया है। आशा है कि आप सभी को यह प्रयास अच्छा लगा लगेगा।

Read More...
Paperback
Paperback 179

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

गणेश सदाशिव पाटील

गणेश सदाशिव पाटील जलगांव, महाराष्ट्र से है| इन्होने  औषध निर्माण शास्त्र में पदवी हासिल की हुई हैं। वह जिस शहर में रहते हैं उसे खानदेश के नाम से जाना जाता है। वह ऐसें लेखक हैं जो लेखन के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हैं। उन्होंने हिंदी, मराठी और अंग्रेजी भाषाओं में 1000+ कविताएं, कहानियां, शायरी, सूक्ष्म कथाएं और कई अलग-अलग विषयों में लेखन किया हुआ है।वह YourQuote,ब्लू पॅड,नोजोतो, प्रतिलिपी इन लेखन मंचो पर "GSPDiaries" इस नाम से अपने लेखन प्रदर्शित करते है|उन्हे अपने विचारों को कविताओं के रूप में लिखना पसंद हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कविता और लेखन प्रतियोगिताओं का भी हिस्सा रहे हैं।अभितक वह 5 काव्यसंग्रह का संकलन कर चुके है और 400+ एंथोलॉजी में सहलेखक के रूप में अपना योगदान दे चुके है| "मेरी कलम से" यह उनका खुदका एक काव्यसंग्रह प्रकाशित हो चुका है|
वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। उन्होंने आशमान फाउंडेशन के तहत अपनी इंटेर्शीप भी पूरी की है जो गरीब लोगों और बच्चों के लिए काम करती है। वह जलगांव जिले में फार्मेसी छात्र परिषद में तालुका प्रमुख भी हैं। वह विभिन्न विश्व रिकॉर्ड एंथोलॉजी का भी हिस्सा हैं। लेखन उनका जुनून है। उनके दृष्टिकोण से लेखन विभिन्न चीजों पर हमारी भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे अच्छा माध्यम है|

Read More...

Achievements

+2 more
View All