Share this book with your friends

Tumhara Bholu / तुम्हारा भोलू

Author Name: Sujata Sharma | Format: Paperback | Genre : Young Adult Fiction | Other Details

वर्ष 2055 में, डॉ. प्रथम को एक नए कोरोनावायरस की खोज के लिए एक पुरस्कार मिलता है और वह वर्ष 2020 की यादों में खो जाते हैं। उस समय, वह छह साल के एक शरारती लड़के थे, जिसे पूरा परिवार प्यार से "भोलू" पुकारता था। वह बड़ा भयानक वक़्त था जब कोविड-19 नाम की बीमारी पूरी दुनिया में फैल रही थी। एकाएक भोलू का मस्त और अल्हड़ जीवन पलट गया। लॉकडाउन के दौरान उसको अपने घर में अंदर बंद रहना पड़ा। न तो वह अपने दोस्तों से मिल सकता था और न ही वह स्कूल जा सकता था। हर रोज़ उसको ऑनलाइन क्लास में बैठना पड़ता था। फिर एक रात, अपने बगीचे में, उसकी मुलाकात कोवी नाम के बेबी कोरोनावायरस से होती है। एक साथ खेलते हुए और विज्ञान के बारे में बातें करते हुए, एक प्यारी से दोस्ती की शुरुआत हो जाती है। कुछ दिनों के बाद भोलू कोवी से एक ऐसा वादा करता है जिससे भोलू का जीवन हमेशा के लिए बदल जाता है।  

Read More...
Paperback
Paperback 149

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

सुजाता शर्मा

डॉक्टर सुजाता शर्मा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली के बायोफिजिक्स विभाग में प्रोफेसर हैं।  वह तीन साइंस फिक्शन आत्मकथात्मक पुस्तकों, "वॉरियर्स इन व्हाइट", "द सीक्रेट ऑफ द रेड क्रिस्टल्स" और  “ड्रैगनफ्लाई'स पर्पस” की लेखिका हैं।  उन्हें भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी के “राष्ट्रीय जैव विज्ञान करियर विकास पुरस्कार” और “राष्ट्रीय युवा महिला जैव वैज्ञानिक पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। विज्ञान में उनके योगदान के लिए “कल्पना चावला उत्कृष्टता पुरस्कार” और "TWAS पब्लिक अंडरस्टैंडिंग एंड पॉपुलराइजेशन ऑफ साइंस" अवार्ड भी मिला है। समाज में एक वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ावा देने के लिए उनका यूट्यूब चैनल  “साइंस पॉपूलराईज़ेशन बाय प्रोफेसर सुजाता शर्मा” है। वह “बायोफुटप्रिंट्स" संस्थान की अध्यक्ष  हैं, जिसमें कई चिकित्सक और वैज्ञानिक  शामिल हैं जो आसानी से पहुंचने वाले साधनों का उपयोग करके लोगों के बीच चिकित्सा विज्ञान को लोकप्रिय बनाते हैं ।

Read More...

Achievements

+12 more
View All