Share this book with your friends

Varna aur Jati ka Vigyan / वर्ण और जाती का विज्ञान एक आत्मज्ञानी की द्रष्टि से

Author Name: Dr. Kaushik Chaudhary | Format: Paperback | Genre : Educational & Professional | Other Details

वर्ण उसके मूलभूत स्वरूप में क्या थे? जातीयाँ कैसे अस्तित्व में आई? वर्ण व्यवस्था किस लिए बनाई गई थी और किस कारण से भटकी या परिवर्तित हो गई? और अब भारतीय समाज के भविष्य के लिए आगे की राह क्या है? आप एक ऐसी पुस्तक पढ़ने जा रहे है, जो इन सभी प्रश्नों के उत्तर चेतना से सबसे गहरे स्तर से सबसे सरल स्वरूप में और सबसे स्पष्ट वैज्ञानिक रूप में देने वाली है। सिर्फ़ पाँच अध्याय और कुछ हज़ार शब्द में यह एक ग्रंथ इस पूरे जटिल विषय को अतीत से भविष्य तक सुलझाकर रख देता है। एक ऐसा विषय जिसने भारतीय समाज को सदियों तक सवालों में घेरा वह यहाँ पर अपनी जाल छोड़ रहा है, और मानव के समक्ष बहुत ही स्पष्ट, सरल सत्य के रूप में पेश हो रहा है। आइए जानते है, एक आत्मज्ञानी की दृष्टि से क्या है वर्ण और जाती का विज्ञान? 

Read More...
Paperback
Paperback 185

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

डॉ. कौशिक चौधरी

डॉ. कौशिक चौधरी एक आत्मज्ञानी दार्शनिक है जिन्होंने तेइस वर्ष की आयु में आध्यात्मिक साक्षात्कारों से संसार के सत्य का अनुभव किया। व्यवसाय से डेंटिस्ट डॉ. कौशिक ने सत्ताईस वर्ष की आयु में उनकी पहली पुस्तक “It’s not a Creation It’s a Projection through Expression’ दुनिया के सामने रखी, जिसमें उन्होंने अनेकों ब्रह्मांड से बनी सृष्टि का एक संपूर्ण मॉडल पेश किया। एक ऐसा ग्रंथ जो वेदांत और आधुनिक विज्ञान को जोड़कर सृष्टि की उत्पत्ति से मनुष्य की उत्पत्ति और मनुष्य के मोक्ष से सृष्टि के विलय तक की घटनाओं को एक ही मूलभूत कारण से समझाता है। उल्लेखित ग्रंथ को वैज्ञानिक प्रो. स्टीफ़न होकिंग ने पढ़ा और इसरो के पूर्व प्रमुख डॉ. जी. माधवन नायर ने रिव्यू किया। वह ग्रंथ आज हिन्दी और गुजराती में भी उपलब्ध है। डॉ. कौशिक ‘The Play of Justice’ नाम से एक उपन्यास भी लिख चुके है, जो की न्यायदर्शन में गर्भित न्याय के प्राचीन सिद्धांत पर आधारित है। डॉ. कौशिक फ़िलहाल गुजरात में स्थाई है, और एक प्राइवेट डेंटल क्लिनिक चलाने के साथ गुजरात के कई वर्तमानपत्रों और मेगेज़ीन में लेख भी लिखते है।

Read More...

Achievements

+6 more
View All