Share this book with your friends

Kalchakra / कालचक्र कविताओं में विश्व की मुख्य सभ्यताएं

Author Name: Dr Mukesh Aggarwal | Format: Hardcover | Genre : Poetry | Other Details

"कालचक्र: कविताओं में विश्व की मुख्य सभ्यताएं" एक अद्वितीय कविता-संग्रह है जो इतिहास की महान सभ्यताओं की गौरवगाथा को शब्दों में बांधता है। डॉ. मुकेश अग्रवाल की यह पुस्तक हमें मेसोपोटामिया से लेकर आधुनिक डिजिटल युग तक की यात्रा पर ले जाती है, जहाँ हर कालखंड अपने सांस्कृतिक, सामाजिक, और वैज्ञानिक योगदानों के साथ जीवंत होता है। यह संग्रह इतिहास में छिपे रहस्यों को कविताओं के माध्यम से प्रकट करता है, और पाठकों को समय की अनवरत धारा में डुबकी लगाने का आमंत्रण देता है। कालचक्र की यह यात्रा प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक अनुभव है।

मुख्य बिंदु:

1. प्राचीन से आधुनिक सभ्यताओं की काव्यात्मक प्रस्तुति।

2. इतिहास के साथ गहराई से जुड़ने का अवसर।

3. सांस्कृतिक धरोहरों और महत्वपूर्ण घटनाओं का काव्यात्मक चित्रण।

4. सभ्यता के बदलते दौर का सजीव अनुभव।

5. आधुनिक युग के सामाजिक और तकनीकी बदलावों की विशेष कविताएं।

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

डॉ मुकेश अग्रवाल

डॉ. मुकेश अग्रवाल एक प्रतिष्ठित चिकित्सक, लेखक, चिंतक और प्रेरक वक्ता हैं, जिनका जीवन आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय के प्रति समर्पित है। वे टभ्ब्। हेयर क्लिनिक के संस्थापक हैं, जो दुनिया का पहला आयुर्वेदिक हेयर क्लिनिक है, और बालों के उपचार में अद्वितीय योगदान के लिए जाना जाता हैं। उनके नेतृत्व में टभ्ब्। ने सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है। डॉ. अग्रवाल ने चिकित्सा विज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिकता और जीवन के गहरे पहलुओं पर व्यापक शोध किया है, जो उनके साहित्यिक कार्यों और प्रेरणादायक व्याख्यानों में परिलक्षित होता है। वे कई काव्यसंग्रहो और आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों से संबंधित पुस्तकों के लेखक हैं।

डॉ. अग्रवाल एक समाज सेवक और मार्गदर्शक भी हैं। उन्होंने ‘बियॉन्ड बाउंड्रीज‘ नामक यूट्यूब पॉडकास्ट की शुरुआत की है, जिसमें वे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर जीवन, व्यवसाय और समाज के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हैं। उनकी सहज लेखनी, आध्यात्मिक दृष्टिकोण और मानवीय संवेदनाओं ने उन्हें एक प्रेरक व्यक्तित्व बना दिया है।

Read More...

Achievements

+11 more
View All