Share this book with your friends

Kaun Swami? Kaun Narayan? / कौन स्वामी? कौन नारायण? एक नकली नारायण के प्रपंच से सनातन धर्म पर हुए आक्रमण और हिन्दू समाज के प्रत्युत्तर की कथा

Author Name: Dr. Kaushik Chaudhary | Format: Paperback | Genre : Religion & Spirituality | Other Details

'कौन स्वामी? कौन नारायण?' - पुस्तक स्वामिनारायण संप्रदाय द्वारा सनातन धर्म और उसके वैदिक देवी-देवताओं को नष्ट  करने के षड्यंत्र को उजागर करता हुआ एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। यह पुस्तक आपको एक पूरी सभ्यता के साथ किए गए विश्वासघात की यात्रा पर ले जाती है। इसमें यह भयावह सत्य उजागर होता है कि कैसे अंग्रेजों और इसाई पादरीयों की मदद से खड़ा हुआ एक संप्रदाय हिंदुओं का मतांतरण कर उन्हें एक नए ईश्वर की पूजा में लगा देता है और उनके अपने ही वैदिक ईश्वरों का अपमान करवाता है। प्रमाण, तर्क और शास्त्र सम्मत तथ्यों के आधार पर यह पुस्तक सनातन धर्म के विरूद्ध हुए इस भीतरी आक्रमण से वर्तमान और भविष्य की सनातनी पीढ़ियों को बचाने का एक निर्दोष प्रयास करती है। यह पुस्तक एक ऐतिहासिक दस्तावेज की आवश्यकता पूरी करती है, जो आज की और आने वाली पीढ़ियों को बताती है कि गुजरात के जागरूक हिंदू समाज ने इस अंदरूनी हमले से कैसे संघर्ष किया और अपने सनातन धर्म को अंदर से इस्लाम या ईसाइयत जैसा बनने से बचाने के लिए कैसे एक साहसी प्रयास किया।

Read More...

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Also Available On

डॉ. कौशिक चौधरी

डॉ. कौशिक चौधरी गुजरात स्थित एक आध्यात्मिक रूप से प्रबुद्ध लेखक, कटाक्ष लेखक और डेंटल सर्जन हैं। उन्होंने अपने प्रथम पुस्तक “It’s not a Creation, It’s a Projection through Expression”, जो वैश्विक स्तर पर प्रकाशित हुई है, में वेदांत और आधुनिक विज्ञान को जोड़ने वाला सृष्टि का एक नया मॉडल प्रस्तुत किया है। डॉ. कौशिक ने ‘गुजरात समाचार’ और ‘लोकसत्ता जनसत्ता’ जैसे प्रमुख दैनिक पत्रों के साथ ही ‘फीलिंग’ और ‘साधना’ जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में लेख लिखे हैं। उनके द्वारा न्यायदर्शन पर आधारित पहली उपन्यास ‘द प्ले ऑफ जस्टिस’ को २०२३ की शीर्ष १० सर्वश्रेष्ठ रोमांचक उपन्यासों की सूची में स्थान मिला है। इसके अतिरिक्त, वह ‘वर्ण और जाती का विज्ञान’ नामक पुस्तक के भी लेखक हैं, जिसमें उन्होंने वर्ण और जाती के मूल वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझाया है। उनके प्रबुद्ध लेख, विचार, और लघुकथाओं का एक संग्रह ‘सत्य का प्रोजेक्टर’ नामक पुस्तक के रूप में उपलब्ध है।

Read More...

Achievements

+13 more
View All