माँ का आँचल
माँ शब्द का अर्थ जननी हैं अर्थात जन्म देने वाली माँ प्रेम और वात्सल्य का दूसरा रूप माँ हैं। माँ अपने बच्चों की प्रथम शिक्षक होती हैं। उनके प्यार की तुलना अन्य किसी प्रेम से नहीं किया जा सकता। माँ हमेशा अपने बच्चों की खुशी में अपनी खुशी ढूंढ लेती हैं । इस दुनिया में सबसे आसान और अनमोल शब्द हैं माँ। माँ दुनिया का एक मात्र शब्द हैं, जिसे किसी परिभाषा की जरूरत नहीं, क्योंकि यह शब्द नहीं एहसास हैं। माँ प्रेम त्याग सेवा की मूर्ति हैं। सचमुच माँ ईश्वर का प्रतिरूप हैं। "मांग लू यह मन्नत की फिर यही जहान मिले फिर वही गोद, फिर वही माँ मिले।"इस संग्रह में माँ के साथ बिताएं हर एक अनोखें पल और ममता से भरे लम्हें को दर्शाया गया हैं। आशा हैं यह संग्रह आप सभी लोगों को पसंद आएगा।