इस पुस्तक का नाम *मानस (प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक कहानियाँ) है |
इस पुस्तक में मैंने दस कहानियों को लिखा है। जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पढ़ने में पसंद आएंगी। मेरी इन दस कहानियों का विषय अलग-अलग है। "अपना-सपना" नाम की कहानी मनोहर नाम के लड़के पर आधारित है। जिसका सपना बड़े होकर अध्यापक बनने का है। लेकिन उसके पिता उसे डॉक्टर बनते देखना जानते हैं। "काली ग़ाड़ी" नाम की कहानी एक रहस्यमयी चोरी पर आधारित है। जबकि एक अन्य कहानी " हवा में फूल" रहस्यमयी घटना पर आधारित है। अन्य कहानियों का भी विषय अलग-अलग है। सभी कहानियाँ काल्पनिक है। किसी भी कहानी में मौजूद पात्र,स्थान या घटना का वास्तव में होना मात्र संयोग मात्र है।
मेरा उद्देश्य अपनी इस पुस्तक के माध्यम से पाठकों में दोबारा पढ़ने की भावना जाग्रत करना है। मेरी पाठकों से विनती है। इस पुस्तक के माध्यम से दूसरों में भी पढ़ने की भावना जाग्रत करें।
उम्मीद करता हूँ,पाठकगण मेरी इस कसौटी पर खड़े उतरेंगे।