Share this book with your friends

paigambar / पैग़म्बर

Author Name: Dr. Sheesh Shivaroopam, Dr. Rohini | Format: Paperback | Genre : Others | Other Details

ख़लील जिब्रान विश्व प्रसिद्ध दार्शनिक, कवि, लेखक और पेंटर रहे हैं । 1923 में पहली बार प्रकाशित हुई खलील जिब्रान की यह रचना 26  काव्य निबंधों का संकलन है, जिन्हें लेखक ने  दुविधामयी  सवालों और पथ प्रदर्शित करने वाले स्पष्ट जवाबों के रूप में बड़ी संजीदगी  से पिरोया है। 

इसमें हमारी जिंदगी से जुड़े तमाम सवालों पर आध्यात्मिक दृष्टि से प्रकाश डाला गया है। इस किताब में  उन सवालों का जवाब ढूँढने की कोशिश है जो सार्वभौमिक है। शायद हम सब जानना चाहते हैं कि आखिर प्रेम क्याहै?  विवाह बन्धन के सही मायने क्या हैं? सुख-दुख क्या है? कानून कैसा होना चाहिए? शिक्षा का सही अर्थ क्या है? मित्रता, धर्म, न्याय, सुंदरता और मृत्यु का गहरा अर्थ क्या है? 

दुनियां में बहुत से लोगों का कहना है कि इस किताब ने हमारी ज़िंदगी पर  सकारात्मक प्रभाव डाला है और जीने का नया नज़रिया दिया है। उन लोगों में  हम दोनों (अनुवादक) भी शामिल हैं। दो दशकों  से "TheProhet"  हमारी ज़िंदगी का हिस्सा है।ना जाने कितनी बार इसको पढ़ा है, हर बार इसके विचार सोच में  डाल देते हैं कि आखिर कोई अपने दिल और आत्मा की इतनी गहराइयों में कैसे उतर सकता है? हो सकता है आप के पास इन सवालों में से कुछ के  जवाब  हों परन्तु इस  किताब का मकसद इन सवालों के जवाबों  को अलग आयाम  में खोजने के लिए प्रेरित करना है I इस किताब के विचार  समझने के कम और महसूस करने के ज्यादा हैं।

 एक दिन अचानक  ख्याल आया कि  क्यों न इसे  हिंदी पाठकों तक पहुंचाया जाए ताकि कुछ और लोग अपनी आत्मा की गहराइयों में झांक सकें। कोशिश की गई है, लेखक की मूल भावना को यथावत प्रस्तुत करने की।

Read More...

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Also Available On

डॉ. शीश शिवरूपम्, Dr. Rohini

डॉ. शीश शिवरूपम् पेशे से एक वनस्पति विज्ञानी हैं। शिक्षण के साथ-साथ उनकी रुचि रचनात्मक क्षेत्र में भी फैली हुई है। वह एक टैक्सोनोमिस्ट, कवि, लेखक, फोटोग्राफर, चित्रकार, दार्शनिक और संगीत प्रेमी हैं। वह "नेचर इंडिया इंटरनेशनल फोटो कॉन्टेस्ट" के तहत नेचर पब्लिकेशन द्वारा घोषित शीर्ष दस विश्व फोटोग्राफरों  की सूची में रहे हैं(लगातार दो साल 2016 और 2017 में )। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी फोटोग्राफी का प्रदर्शन किया है और हाल ही में अपना हिंदी कविता संग्रह "शब्द-वन" (शब्द-वन) प्रकाशित किया है। वह अपने ब्लॉग "रैंडमली योर्स" (https://sheeshshivaroopam.wordpress.com) में आध्यात्मिकता और जन- कल्याण के बारे में लिखते हैं।

Read More...

Achievements

+3 more
View All

Similar Books See More