यह पुस्तक मेरी पहली पुस्तक है। इसमें जो कहानियां लिखी गई है, वो कुछ मेरे खुद आंखों देखी है,और कुछ किस्से है पुराने समय के। इस पुस्तक को लिखने का मकसद किसी को डराना या फिर किसी तरह का अंध विश्वास को बढ़ावा देना नहीं है ।बल्कि यह कहानियां आपको एहसास दिलाती हैं और सोचने पर मजबुर करती हैं कि ऐसा भी हो सकता है ?
आज के इस आधुनिक युग में हम इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देते ना इन चीजों पर जकिन नहीं करते मगर एक भारत हमारे गांव में भी रहता है यहां आज भी ऐसे बहुत से किस्से आपको मिल जाएंगे। उन्हीं किस्से और कहानियों का एक समूह है जो मैंने यहां प्रस्तुत किया है आशा करता हूं आपको पसंद आएगी यह कहानियां।