विश्व विख्यात हिंदी लेखिका, डॉ. तारा सिंह (1952-2025) द्वारा हिंदी साहित्य के अभूतपूर्व योगदान की भूमिका का उल्लेख करते हुए स्वर्गविभा त्रैमासिक हिंदी पत्रिका (अक्टूबर-दिसम्बर 2025) , स्वर्गविभा टीम (swargvibha.com) द्वारा प्रकाशित की जा रही है | उच्चस्तरीय 60 पुस्तकों (हिंदी के विभिन्न विधाओं में ) की रचना व प्रकाशन द्वारा उन्होंने हिंदी साहित्य को समृद्ध बनाने की दिशा में अभूतपूर्व योगदान दिया है | इनकी सेवाओं के मूल्यांकन के आधार पर, इन्हें विश्व के विभिन्न संस्थानों ने 260 सम्मानों/मानदोपधियों/पुरस्कारों द्वारा सम्मानित किया है | अन्तर्राष्ट्रीय जर्नलों द्वारा इनके योगदान की प्रमाणिकता एवं प्रशंसा उल्लेखनीय है | इनकी 8 पुस्तकें Ku Ku F M channel पर लगातार प्रसारित हो रही हैं | इनकी फिल्मी गीत “ जयहिंद सिपाई जी’’ हिंदी सिनेमा के लिए ली गई थी |