भारत भूमि पर जन्म लेना गर्व की बात है। सौभाग्य है। क्योंकि भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ाव हमें विरासत में मिल जाता है। ये पुस्तक भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की मुख्य विशेषताओं की संक्षिप्त जानकारी प्रदान करती है, जो आज के समय में अति आवश्यक है। इस सनातन परंपरा और ज्ञान के प्रभाव से हमारा मानव जीवन उच्च आदर्शों के साथ व्यतीत होता है। ये उच्च आदर्श हमारे जीवन की दशा और दिशा निर्धारित करते हैं। विश्वास है कि आप सब सुधि पाठक इसका लाभ अवश्य लेंगे।