JUNE 10th - JULY 10th
#instagram #reelsinstagram #trending #viral #love #explore #instagood #explorepage #tiktok #reelitfeelit #sexy #hot
कहानियाँ हर जगह छुपी होतीं हैं। मिस्टर शर्मा के जेब में जो wallet रहता है उसके सबसे अंदर वाले pocket से ले कर Mrs शर्मा के बिस्तर के नीचे दबी एक काली पॉलीथीन तक सब में एक कहानी छुपी है। कुछ कहानियाँ निकल कर धप्पा कहती है तो कुछ शरमा कर और दुबक जातीं हैं। यह ऊपर लिखे hashtags में भी एक कहानी छुपी है। Mr और Mrs शर्मा की बेटी शिवांगी शर्मा की। शिवांगी शर्मा कानपुर की कैटरीना थी।
Shivi_hotness पूरे मोहल्ले और आधा शहर में famous थी। यह name नहीं है, user name है। वो दिन दूर नही जब name से usernaeme नही, username से name होगा।
शर्मा जी diabetic थे। मीठा खाते नही थे और कड़वा बोलते नही थे। बिजली विभाग में complain department संभालते थे। उनके टेबल के सामने वाले दुबे जी अक्सर यही complain करते की
"शर्मा जी आपकी बेटी का वीडियो देखा। डांस ही करना है तो भरतनाट्यम कराइए। Hip hop में hip होता है। Hip समझते हैं आप?"
शर्मा जी कुछ नही समझते थे बस मुस्कुरा दिया करते। इंटरनेट से उनका कोई वास्ता नहीं था। Whatsapp भी बस किसी तरह चला पाते। अंगूठे की जगह उंगलियों से type करते। उनको तो बस बिजली विभाग की landline ही पसंद थी।
"बेटा तुमने कोई वीडियो डाला है?" ऑफिस से निकलते ही शर्मा जी ने बेटी को फोन लगा दिया।
"जी पापा अबतक एक हजार likes मिल गए हैं"
"क्या डाला है?"
"Transition reel है पापा। Trend है आप नही समझोगे।"
"भेजो bhatsapp पे"
शर्मा जी के whatsapp पर एक वीडियो आया। Shivi_hotness गाने की बीट पर अपने कपड़े बदल रहीं थीं। पहले उन्होंने frok जैसा कुछ पहना था और फिर jeans-tshirt फिर skirt फिर mini skirt। शर्मा जी मुस्कुराए। कोई और बाप होता तो उन कपड़ो की छोटी होती लेंथ देखता लेकिन शर्मा जी को बस बेटी का टैलेंट दिखा। Whatassp बंद कर शर्मा जी ने wallet खोला। शिवांगी की बचपन की तस्वीर निकाली और देखने लगे। शिवांगी जितनी बड़ी होती गाई शर्मा जी से दूर होती गाई। अपनी बेटी को कंधे पर बैठा कर train बनने वाले शर्मा जी अब किसी स्टेशन पर आ कर रूक गए थे। एक ही घर के दो कमरों के बीच दूरियां बढ़ गईं थी।
उस दिन Mrs शर्मा खिचड़ी बना रहीं थी की तभी खिड़की से एक पत्थर उड़ता हुआ पतीले में आ गिरा। पत्थर से लिपटे कागज़ को डरी सहमी Mrs ने खोला तो और डर गईं।
" Shivi you look too hot. 6k per night?"
"शिवांगी" उन्होंने इतनी जोर से चिल्लाया की खिचड़ी सूख गई।
"यह क्या है?? क्या है यह??"
कागज़ पकड़ते ही शिवांगी की जान सूख गई। तापमान अचानक बढ़ गया। सूरज ने ज़ोर सांस ली और गरम हो गया। Mrs ने अपनी करछुल को पकड़ा और शिवांगी पर चढ़ गईं।
"यह सब करती है तुम? पागल हो गई है क्या??"
"माँ मैं इससे नही जानती।"
"माँ मैं इससे नही जानती।" शिवांगी दोहराती रही।
वैसे तो Mrs को अपनी बेटी पर पूरा भरोसा था पर कानपुर के लुच्चे लफफंगे लडको पर बिल्कुल नही। खिचड़ी और माँं दोनो जलते रहे। शिवांगी की गर्दन झुकती रही। ठीक उसी समय शर्मा जी ऑफिस से जल्दी घर आ गए। घर का माहौल देख कर रसगुल्ला जैसा मुंह किसमिस हो गया। Mrs ने सबकुछ सबूत समेत बता दिया। शर्मा जी चुप रहे। कागज़ को मोड़ कर जेब में रख लिया। शिवांगी से नज़रे मिली तो शिवांगी रोने लगी। गर्दन झुक कर जमीन तक आ गई।
रात हुई तो दिन और भयानक हो गया। शिवांगी को बडे़ देर से DMs आ रहे थे। DM का मतलब Direct Message और message वाले ने भी directly ही message किया। शिवांगी ने मैसेज देखा तो घिन आ गई, फोन हाथ से छूट गया। दस पंद्रह photos जिसमे वो सबकुछ था जो नही होना चाहिए। अगर घुमा फिरा कर कहूं तो किसी लड़के ने अपने लड़के होने वाले body parts की photos भेजी थी। दुनिया में कुछ लोग sea level भी नीचे गीरे होते हैं।
उधर बिस्तर पे लेटे mr-mrs की भी बातें चालू थी। अक्सर मिया बीवी सोने से पहले भविष्य की प्लानिंग करते थे। भूत वर्तमान का पूरा गणित मिलते और कभी कभी प्यार कर लिया करते। बिस्तर का प्यार ही असल प्यार है, बाकी सब बस Bollywood की उपज है।
"तुम उससे कुछ बोलते क्यों नहीं? इतने छोटे कपड़े पहन कर कोई फोटो डालता है क्या?" Mrs ने बोला
"मुझे तो शरम आती है की मैं इस लड़की की माँ हूं।" Mrs बोलती रहीं।
"तुमको हमारा honeymoon याद है?" Mr की बात को Mrs समझ नही पाईं।
"शिमला"
"हां हां याद है पर ---"
"वो pink nighty याद है?" शर्मा जी ने Mrs की आँखो में देखा।
"हां"
"तुमने क्यों पहनी थी?"
"मतलब?"
"मतलब तुमने nighty क्यों पहनी थी?"
"क्योंकि अच्छी लग रही थी --"
"सिर्फ अच्छी?"
"Hot" Mrs शर्मा शरमा गईं।
"तो बोलो hot लगना गलत है क्या?"
शर्मा जी की बात सुन कर Mrs चुप हो गईं। इसी बिस्तर के नीचे दबी काली पॉलीथीन की याद आई। Mrs ने करवट ली और पॉलीथीन को थोड़ा और दबा दिया।
सुबह हुई। अब तक तो शिवांगी दो तीन पोस्ट कर दिया करती। Morning look, Candid shots पर आज ऐसा कुछ नही हुआ। अपने हर पुराने फोटोज से वो गंदे comments delete कर रही थी। कोई लड़का अलग अलग id se गंदे संदे मैसेज भेज रहा था।Lover_yours, your69_lover, Ur_lover032 ऐसे ही कितने Permutation and combination वाले username को ब्लॉक कर चुकी थी। अपनी फोटोज को देख कर उसे एहसास हुआ की वो कितनी hot है। हर फोटो में उसका तीसरा बटन खुला हुआ था। शिवांगी ने अपना तीसरा बटन बंद कर लिया। कल के बाद से hot होने में डर लगने लगा था।
Mrs शर्मा थोड़ी देर बाद शिवांगी के कमरे में गईं। शिवांगी सो रही थी। मोबाइल जमीन पर पड़ा रहे रहे गन गना रहा था। कपड़े बेड पर फेके हुए थे। Mrs ने अपनी बेटी को देखा तो काजल फैल कर सूख गया था। गालों पर आंसू का लम्बा निशान था। Mrs ने उसे सोने दिया।
घर भर घूमने के बाद Mrs अपने कमरे में आईं। बिस्तर के नीचे से उस थैली को निकाला। एक लाल रंग की lingerie । उन्होंने इसे कभी नही पहना था और हमेशा से पहनना चाहती थीं। Lingerie को छूते ही उनकी उमर दस साल कम हो गई। बहुत देर तक देखने के बाद Mrs ने finally पहनने की ठानी। दरवाज़ा के lock को डबल चेक किया और पहनने लगीं। जैसे जैसे Lingerie बदन पे चढ़ने लगी Mrs की झुरियां बदन से उतरने लगीं। आईने में Mrs को अपनी जवानी दिखने लगी।
अपनी उंगलियों से बदन को छूती Mrs अपनी उमर बिल्कुल ही भूल गईं। Hot होना गलत नही होता। उन्होंने फ्रंट कैमरा खोला और कांपते अंगूठे से फोटो खींची। थोड़ी देर फोटो को देखती रहीं और आहिस्ता से डिलीट बटन दबा दिया। जैसे कुछ हुआ ही नहीं।
धड़ाम!! बाहर एक जोरदार आवाज आई। Mrs ने किसी तरह वापस से सलवार पहना और तेज़ कदमों से बाहर आ गईं। शिवांगी किचन के बाहर खड़ी रो रही थी। उसके हाथ में एक नया कागज़ था।
"माँ मैं ऐसी नहीं हूं।" सुबकती आवाज में शिवांगी ने कहा।
Mrs ने कागज़ लिया।
"10k per night?"
बीना कुछ बोले Mrs ने शिवांगी को बैठाया। एक ग्लास पानी दिया।
"मैं सब डिलीट कर दूंगी मां। I promise" पानी पीते हुए शिवांगी ने कहा।
"मैं जब तुम्हारी उमर की थी तो बस में मुझे एक लड़का छेड़ा करता था। मैंने बाबूजी को बताया तो उन्होंने मुझे बस change करने को बोला।" Mrs ने कहा।
"आपने बस change कर ली?"
"नही मैने उस लड़के को अगले ही दिन एक जोरदार चाटा लगाया। उस लड़के ने बस change कर ली।" Mrs को खुद पर Proud था।
"तुम टेंशन मत लो। पापा आयेंगे तो discuss करते हैं।" Mrs ने फिर कहा।
उधर पापा यानी Mr शर्मा ऑफिस के बाहर टेंशन में टहल रहे थे। कभी सिगरेट ना पीने वाले शर्मा जी ने दो तीन पी ली थी। तभी दुबे जी भागते हुए वहां आएं।
"अरे शर्मा जी। आपकी बेटी के फोटो पर कोई लड़का अश्लील comment कर रहा है। अरे हम तो बोले ही थे।" दुबे जी हाफ्ते हुए बोले और फोन शर्मा जी को बढ़ा दिया। शर्मा जी ने कमेन्ट पढ़ा और टूट गए। फू फू कर रोने लगे। वैसे तो दुबे जी सिर्फ आग लगाते थे पर शर्माजी को रोते देख आग में पिघल गए। दोनो वही चाय की दुकान पर बैठे और शर्मा जी अपनी पूरी कहानी हर्फ बाई हर्फ बता दी। कुछ तो करना पड़ेगा।
"पुलिस को बता दिया जाए क्या??"
"नही नही UP की पुलिस UP के गुंडों से जायदा गुंडागर्दी करती है।"
"तो फिर? खुद पीटा जाए कमीने को?"
"कमीने ने हमे ही पीट दिया तो??"
"तो फिर?"
कुछ देर दुबे जी सोचते रहे फिर अपने साले को कॉल लगा दिया। दुबे जी का साला सुनील gym में ट्रेनर था। आठ पैक वाले साले ने पूरी बात सुनी और तुरंत से पहले रेडी हो गाया। बॉडी बिल्डरों की जात को सिर्फ दो ही चीज़ चाहिए होती है। एक तो प्रोटिन और दूसरा matter। Matter हो गया।
दिन खत्म हुआ। रात आई। शर्मा जी वापस घर आए। Mrs और बेटी ने सुबह की घटना दोहराई। शर्मा जी ने वापस कागज़ को मोड़ कर जेब में रख लिया। Mrs और शिवांगी कुछ तो सुनना चाहती थीं। शर्मा जी अपने नेचर के हिसाब चुप रहे।
"आप पुलिस में रिपोर्ट कर दो" Mrs ने आइडिया दिया।
"मैं कल आफिस नही जाऊंगा." शर्मा जी ने इतना ही कहा और सोने चल पड़े।
सुबह हुई तो शर्मा जी रेडी हो गए। घर के बाहर वाली चाय दुकान पर खड़े दुबे जी उनसे ज्यादा रेडी थे। सुनील दो चार दोस्तो को भी ले आया था। सब ने छोटे साइज की t-shirt पहनी थी। Tshirt ऐसे बदन से चिपकी थी की एक प्लेट बिरयानी खा लो तो चर से फट जाए। खैर बिरयानी तो नही पर दर्जन भर उबले अण्डे ऑर्डर किए गए। चाय पर चाय मंगवाई गई। शर्मा जी खुशी खुशी सबको चाय पिलाते गए। घंटे भर सुनील बक बक करता रहा और अपने डाइट की डील हांकता रहा। शर्मा जी इंतजार करते रहें।
तभी घर के सामने एक बाइक आई और पूरी फौज अण्डा चाय फेक कर बाइक पर लपक पड़ी। इससे पहले की बाइक वाला कुछ समझता वो बाइक से नीचे गीर चुका था। दुबे जी ने सबसे पहले उसका जेब चेक किया। एक कागज़ मिला।
"15k में देगी?"
अब क्या था बस सब ने लात घुसे पंद्रह हजार बार दिए। शर्मा जी हाथ जेब में डाले देखते रहे। मुंह खून खून हो गया और एक दो हड्डी भी चटक गई। जब लड़का अधमरा हो गया तो शर्मा जी ने सबको रोका। अपने जेब से वही कागज़ को निकाल कर लड़के के सामने रखा। दूसरी जेब से पेन निकलते हुआ कहा
"लिख sorry"अमोल पारेकर जैसा बोलने वाले शर्मा जी ने अमिताभ की तरह बोले।
लड़का बेहोशी में था। किसी ने फिर से चांटा लगाया तो किसी तरह sorry लिखने लगा।
सुनील ने लड़के को अस्पताल छोड़ा और दुबे जी को घर। बाकी side kicks वापस अण्डे और चाय में उलझ गए। शर्मा जी सबको थैंक यू थैंक यू बोल कर वापस घर चल दिए।
शिवांगी वहीं बैठी थी। दो दिन से सूखा चेहरा कैटरीना कैफ से मोहम्मद कैफ हो गया था।
"पापा मैं insta ही डिलीट कर देती हूं" शिवांगी बोली।
शर्मा जी उसके पास आ कर बैठ गए। पहले तो एक गहरी सांस ली फिर जेब से कागज़ निकल कर शिवांगी को दिया।
"Delete मत कर बस username change कर ले यार"
शिवांगी कागज़ पढ़ते ही शर्मा जी से लिपट गई। वॉलेट में छुपी शिवांगी मुस्कुराने लगी। शर्मा जी ने उसे वापस गले लगा लिया। वो वापस से ट्रेन बन गए और शिवांगी उनके कंधे से चिपक गई। Mrs किचन से सब देख रहीं थी। खिचड़ी और Mrs मुस्कुरा रहे थे। किसी को बताना मत पर Mrs के सलवार के नीचे वही लाल lingerie पहनी थी।
शिवांगी ने अगले दिन एक नया वीडियो डाला। वीडियो में शर्मा फैमिली साथ नाच रहे थे। गाना शर्मा जी ने सलेक्ट किया था। Mrs ने स्टेप्स बताए थे और पोस्ट हमारी shivangi_sharma21 ने किया था। जी हां username बदल गया। कैप्शन में दुनिया भर के hashtag नहीं थे बस एक ही hashtag tha #family।
सुनील ने वीडियो को gym के ग्रुप में शेयर किया। दुबे जी ने "LIT" comment कर दिया और पूरे कानपुर ने लाइक बटन दबा दिया। वो लड़का? वो लड़का तो अपने टूटे दांत आज भी खोज रहा है। मैंने कहा था ना हर चीज में एक कहानी है। लीजिए इस कहानी ने धप्पा कह दिया।
#412
தற்போதைய தரவரிசை
24,333
புள்ளிகள்
Reader Points 0
Editor Points : 24,333
0 வாசகர்கள் இந்தக் கதையை ஆதரித்துள்ளார்கள்
ரேட்டிங்கஸ் & விமர்சனங்கள் 0 (0 ரேட்டிங்க்ஸ்)
Description in detail *
Thank you for taking the time to report this. Our team will review this and contact you if we need more information.
10புள்ளிகள்
20புள்ளிகள்
30புள்ளிகள்
40புள்ளிகள்
50புள்ளிகள்