गीता मंजरी मिश्रसतपथी।
श्रीमती गीता मंजरी मिश्र(सतपथी) का जन्म 10 मार्च 1956 ई० को जमशेदपुर में हुआ था। इनकी माता श्रीमती इलावती सतपथी एवं पिता श्री पंचानन सतपथी दोनों में साहित्य प्रेम भरा था। घर पर साहित्य चर्चा कवि गोष्ठियों आदि का प्रभाव इनपर पड़ा। कम उम्र से इनकी कविताएं प्रकाशित होती रही।
पढ़ाई का प्रथम चरण जमशेदपुर में पूरा हुआ। इस दौरान भी लेखन कार्य जारी रखा। पत्र पत्रिकाओं में दूरभाष में भी उनदिनों कविताएं लेख आदि प्रकाशित होते रहे हैं।
विवाह के बाद कोलकाता चली आई. आदित्य बिरला वाणी भरती में शिक्षिका के रूप में कार्यरत रहीं…