Share this book with your friends

Chikitsa Sutra Samgraha / चिकित्सा सूत्र संग्रह A Compendium of Treatment Principles

Author Name: Dr. Bharti, Dr. Subhash Sharma | Format: Paperback | Genre : Others | Other Details

“स्वस्थ पुरुष स्वस्थ समाज का निर्माण करता है |”

अर्थात् प्रकृति में व्यवस्थित रूप से स्थित स्वस्थ पुरुष एक स्वस्थ समाज का निर्माण करता है | स्वास्थ्य को केंद्र मानकर समस्त चिकित्सा पद्धति इस उद्देश्य हेतु निरंतर प्रवृत रहती हैं |  आयुर्वेद शास्त्र पौराणिक इसी चिकित्सा को चिकित्सा सूत्र एवं सिद्धान्तो के रूप में प्रयुक्त कर प्रगति के पथ पर अग्रसर है | 

आयुर्वेद चिकित्सक गण, अनुसंधान कार्य में संलगन विद्यार्थी एवं छात्र समुदाय आयुर्वेद वाङ्मय की विविधता के फलस्वरूप व्याधि से संबंधित चिकित्सा सूत्र एवं सिद्धांतों के संग्रह में क्लिष्टता का अनुभव करते हैं | संग्रह रूप में उपलब्धता के अभाव के फलस्वरूप भावी आयुर्वेदिक चिकित्सक मोहग्रस्त होकर रोग निवारण में कठिनता का आभास करते है | आयुर्वेद सम्प्रदाय की इस समस्या के निवारण में सहायता हेतु इस पुस्तक का निर्माण किया गया है | संग्रह रूप में उपलब्ध चिकित्सा सूत्र संग्रह न केवल विद्यार्थिगण अपितु चिकित्सकगण के मार्गदर्शन को अवलोकित कर किया गया है | इस संग्रह के माध्यम से आयुर्वेद संप्रदाय के निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर इस चिकित्सा पद्धति का अनुसरण करने वाले चिकित्सक गण रोगविशेष में निर्देशित विषय का चयन कर सुगमतापूर्वक अपने संदेह के निवारण किया जा सकता है | 

 

Read More...
Paperback

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

डॉ भारती, Dr. Subhash Sharma

लेखक परिचय

डॉ भारती ने आयुर्वेद की स्नातक परीक्षा एवं स्नातकोत्तर (कायचिकित्सा) राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेद महाविद्यालय पपरोला, हिमाचल प्रदेश से क्रमशः वर्ष 2007 तथा 2012 मे उत्तीर्ण की | स्नातक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से इन्हें "स्वर्णपदक" सम्मान से विभूषित किया गया | वर्तमान में यह वैद्य यज्ञदत्त आयुर्वेद महाविद्यालय, खुर्जा में रीडर (कायचिकित्सा) के पद पर कार्यरत हैं | अध्यापन के अतिरिक्त इनके कई अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में इनके लेख एवं चिकित्सीय अध्ययन प्रकाशित हो चुके हैं |

डॉ सुभाष शर्मा ने वर्ष 2007 में स्नातक परीक्षा एवं         वर्ष   2012 में स्नातकोत्तर (पञ्चकर्म) की परीक्षा       राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेद महाविद्यालय पपरोला, हिमाचल प्रदेश से उत्तीर्ण की | वर्तमान में यह वैद्य यज्ञदत्त आयुर्वेद महाविद्यालय, खुर्जा में रीडर (पंचकर्म) के पद पर कार्य कर रहे हैं | प्रारंभ से ही यह अति मेधावी प्रवृत्ति के रहे हैं| पंचकर्म से संबन्धित स्थानीय कार्यक्रमों में इनका सक्रिय योगदान रहता है | राष्ट्रीय संगोष्ठियों में ये शोध पत्रों का प्रकाशन कर चुके हैं और कई अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में इनके लेखों का प्रकाशन हुआ है |

Read More...

Achievements