You cannot edit this Postr after publishing. Are you sure you want to Publish?
Experience reading like never before
Sign in to continue reading.
"It was a wonderful experience interacting with you and appreciate the way you have planned and executed the whole publication process within the agreed timelines.”
Subrat SaurabhAuthor of Kuch Woh Pal“जीवन संघर्ष “ एक आम इंसान के संघर्ष की कहानी है | जी हाँ , ये मेरी कहानी है | मेरे 63 वर्ष की जिंदगी का लेखा जोखा है जिसे मैंने शब्दों में पिरोया है | इस आत्म कथा को लिखने में मैंने पूरी ईमानदारी बरती है | JIVAN KE YOUWANPAR इस रचना का उद्येश्य सिर्फ इतना है की आप पढें और आनंद उठायें | हो सकता है मेरा जीवन संघर्ष आपको कोई प्रेरणा दे | इंसान इस जीवन में बहुत कुछ सीखता है | एक स्वयं के अनुभव से और दूसरा दूसरों के अनुभव से | स्वयं के अनुभव से सीखने के लिए एक जिंदगी कम है | यही वजह है की इंसान दूसरों के अनुभव से सीखता है | यह मेरे जीवन के अनुभव की कहानी है |
अपने जीवन के यौवन काल में जो लक्ष्य निर्धारित किये थे उन पर चलता रहा |मैं संकल्पशील था | या यूं कहें की मैं हठी था | गाँव की घोर गरीबी ,अभाव, कुंठा ,हीनता, और अपने चाचा के अत्याचार को सहते हुए भी मैंने अपने जीवन की दशा और दिशा खुद तय की | मैं कोई महान व्यक्ति नहीं बल्कि एक आम इंसान हूँ जिसके अंदर मानवीय कमियाँ है | पर इन कमियों के बावजूद भी मैंने अपने परिवार और देश के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन किया और अपने जीवन को निरंतर प्रगतिशील और खुशहाल बनाया |
राम प्रताप सिंह
राम प्रताप सिंह भारतीय सेना, मैकनाइज्ड इनफेन्ट्री रेजीमेंट व सीमा सुरक्षा बल में एक सैन्य अधिकारी थे | उन्हे सैन्य सेवा का 36 वर्षों का अनुभव है| उन्होंने अंग्रेजी साहित्य, विधि,मानव अधिकार, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, सायबर लॉ , लेबर लॉ में मास्टर्स डिग्री व डिप्लोमा हासिल किया है | सैन्य सेवा से मुक्त होने के बाद उन्होंने वकालत का पेशा भी अपनाया | अब वह अपना पूरा समय पठन-पाठन व लेखन में देते हैं | लेखक ने हिन्दी, इंग्लिश,पंजाबी, मराठी, बांग्ला, बघेलखंडी ,छतीसगढ़ी भाषाएं सीखा उनका साहित्य भी पढ़ा | .इसके अलावा ,केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो नई दिल्ली से तीन महीने का अनुवाद प्रशिक्षण प्राप्त किया |लेखक ने अब तक 14 उपन्यास लिखा है | BORDERMAN,अंग्रेजी भाषा में उनका पहला उपन्यास है | इसके अलावा सीमा प्रहरी, आवारा ,कमीने दोस्त, संगिनी, काबिल , मुक्तिदाता, माया, चरित्रहीन , चक्रव्यूह, परिवार ,प्रेम विवाह , वफादार दोस्त और जीवन -संघर्ष प्रकाशित हो चुके हैं | लेखक से पत्र व्यवहार का पता –Email : rps1959@gmail.com Mobile No 91-7000153809.
The items in your Cart will be deleted, click ok to proceed.