You cannot edit this Postr after publishing. Are you sure you want to Publish?
Experience reading like never before
Sign in to continue reading.
"It was a wonderful experience interacting with you and appreciate the way you have planned and executed the whole publication process within the agreed timelines.”
Subrat SaurabhAuthor of Kuch Woh Palबिटिया रानी प्यारी - प्यारी,
लाड़ - लड़ाती ह्रदय दुलारी।
बाल ना बांका हो ना कभी,
खेले जीवन लंबी पारी,
सुंदरता की छटा - निराली।
बिटिया रानी प्यारी - प्यारी।
प्रेम करते हैं मिलकर सभी,
रंग – बिरंगी है हरी – भरी,
फूलों सी है खिलती न्यारी।
बिटिया रानी प्यारी-प्यारी।
छोटी सी चंचल मतवाली,
मीठी - मीठी मधु सी प्याली,
देख जिसे थकान भी हारी।
बिटिया रानी प्यारी - प्यारी।
आंगन सूना खाली - खाली,
दुनिया लगती काली जाली,
हरपल है बिन उसके भारी।
बिटिया रानी प्यारी - प्यारी।
छोटी जैसे नन्ही चिड़िया,
रसभरी - रसीली सी पुड़िया,
परियो सी परछाई धारी।
बिटिया रानी प्यारी - प्यारी।
माँ - बापू का है यह सपना,
गर्म हवा आये न अंगना,
बैठ पीठ पर करे सवारी।
बिटिया रानी प्यारी - प्यारी।
मनसीरत ने है खूब मनाया,
मनसीरत जन्म दिन आया,
मिठाई खाएं बारी - बारी।
बिटिया रानी प्यारी - प्यारी।
बिटिया रानी प्यारी - प्यारी,
लाड़-लड़ाती ह्रदय दुलारी।
The items in your Cart will be deleted, click ok to proceed.