पहली पुस्तक के रूप में प्रकाशित'ऋतु दर्पण' लेखक की कुछ कविताओं का संग्रह है। जिसमें आपको विभिन्न ऋतुओं की तरह जीवन के विभिन्न रंग देखने को मिलेंगें, इसलिए इसका शीर्षक ऋतु' दर्पण ' रखा है। इसके अंतर्गत कविताएं, क्षणिकाएं एवं कुछ छोटी पंक्तियां हैं जो आपको लेखक के अल्फाजों की कश्ती से काव्य की दुनिया में ले जाएंगी। इस पुस्तक के माध्यम से लेखक ने अपने विचारों को बहुत ही सरल शब्दों की कविताओं में आकार देने की कोशिश की है। इस काव्य संग्रह में आपको जीवन, देशप्रेम और