Share this book with your friends

Rudra : First Chapter / रुद्र : प्रथम अध्याय

Author Name: Aman S. N. Mishra | Format: Paperback | Genre : Literature & Fiction | Other Details

'रूद्र' मेरे द्वारा लिखी गयी रहस्यमयी और रोमांचक कहानी है। यह मेरी पहली कहानी का प्रथम अध्याय है। मैंने इस बात का पूरा ध्यान रखा है की आप पाठकों को कहानी पढ़ने में आनंद आए। कहानी मुख्यतः कहानी के नायक रुद्र रघुवंशी, उसके दोस्तों, परिवार और कहानी के मुख्य खलनायक आर्या के आसपास घूमती है।

पूरा मुंबई शहर आर्या के आतंक से परेशान है। आर्या शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी से लेकर हत्या और अपहरण जैसे कई अपराध कर रहा है। यह जानते हुए भी की इस दहशत के पीछे आर्या और उसके लोग ही हैं, कोई भी आर्या के खिलाफ कुछ नहीं कर पा रहा है। पुलिस भी हाथ पर हाथ धरे बैठने को मजबूर है। आर्या के आदमियों ने कुछ दिनों पहले ही दो पुलिसवालों को बेरहमी से मारकर उनकी लाशों को पुलिस मुख्यालय छोड़ दिया था। इस घटना के बाद से पुलिस भी थोड़ी सहम गयी है। पुलिस डिपार्टमेंट की शान माने जाने वाले तीनों अफसर, एसपी विराज, इंस्पेक्टर अभय, और इंस्पेक्टर विकास भी इस समय असमर्थ साबित हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में सभी की बस एक ही उम्मीद बची है, की अब कोई मसीहा आएगा और उनकी तकलीफों को दूर करेगा। इसी सब के बीच अचानक से एक खबर फैलती है कि किसी ने आर्या का दायाँ हाथ माने जाने वाले शेरा को सरेआम गोली मार दी है। बाद में पता चलता है कि उस व्यक्ति का नाम है रूद्र रघुवंशी!

क्या आर्या अकेले ही इतने सरे अपराधों को अंजाम दे सकता है? कहीं कोई ऐसा तो नहीं जो आर्या का गुप्त मददगार हो? आखिर कैसे लड़ेगा रूद्र, आर्या से? कैसे होगा आर्या का अंत? ऐसे अनेकों सवालों के जवाब आपको इस कहानी के प्रथम अध्याय में!

Read More...
Paperback

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

अमन एस. एन. मिश्रा

मेरा नाम अमन श्यामनारायण मिश्रा है। मैं नवी मुंबई के तेरणा अभियांत्रिकी महाविद्यालय से अपनी पढाई पूरी कर रहा हूँ। मेरा गाँव सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश है। मैंने कभी भी यह नहीं सोचा था की मैं लेखक बनूँगा या खुद की कहानी लिखूँगा। यह सिर्फ मेरे परिवार और मेरे कुछ दोस्तों की वजह से ही संभव हो सका है। 

Read More...

Achievements