Share this book with your friends

Sagar Lafzon Ka / सागर लफ़्ज़ों का

Author Name: Babita Sagar | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

इसमें बनावट नहीं कोई,

दिल अपना दर्द कहता है, 

जब जब बढ़ जाए दर्द हद से ज्यादा,

तो ही लफ़्ज़ों का सागर बहता है

"सागर लफ़्ज़ों का" पुस्तक ज़िंदगी के उन खट्टे मीठे और कड़वे पलों के अनुभवों पर आधारित है, जिन्हें हम जिंदगी में कई दफा महसूस करते हैं उन्हीं एहसासों को कविताओं, शायरियो और कहानियों के ज़रिए लेखिका बबीता सागर ने आप तक पहुंचाने की कोशिश है।

Read More...
Paperback
Paperback 250

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

बबीता सागर

बबीता सागर

बबीता का अर्थ - छोटी बच्ची 

सागर का अर्थ - विशाल और गहरा समुंदर

स्वभाव से छोटे बच्चे की तरह मासूम, खुशमिजाज, और नटखट पर गुणों से ज़िम्मेदार, मजबूत इरादे, गहरी सोच, और विभिन्न कलाओं में निपुण।

बबीता सागर बहुत ही साधारण अभिव्यक्ति की महिला हैं इनकी परवरिश एक साधारण से परिवार में हुई है। मूलतः ये उत्तर प्रदेश से हैं, पर बचपन से ही चंडीगढ़ में पली बड़ी हैं। इन्होने पढ़ाई लिखाई और दूसरे कला क्षेत्रों में ज्ञान भी चंडीगढ़ से ही प्राप्त किया है। 

बबीता सागर, बहुत उद्दार हैं और हर इंसान को इंसानियत के नजरिए से ही देखती हैं, इनका मानना है कि प्रत्येक नारी और पुरुष को भी एक समान ही आंका जाना चाहिए। ये निस्वार्थ सेवा, अच्छे कर्म और मेहनत में विश्वास रखती हैं। 

परिवार में "माता पिता बड़े भाई भाभी, छोटा भाई, और ये खुद है, ये सोने घर में एकलौती बिटिया हैं। सभी कलाओं में निपुण होने के बाद इन्होंने अपने एक खास हुनर को पिछले दो सालों में बहुत निखारा है जो है ✍️लेखन का क्षेत्र, इस हुनर के द्वारा समाज में हो रही हर एक प्रतिक्रिया पर अपने भाव प्रकट करती हैं और लोग इनके लेखन को खूब सराहते हैं और बहुत प्यार देते हैं।

"सागर लफ्जो का" बबीता सागर की लिखी पहली किताब है। 

आशा करते हैं कि आप सभी हमेशा की तरह इस किताब को भी प्यार और सम्मान देंगे और मेरी लिखी भावनाओ को उसी प्रकार समझेंगे जिस प्रकार ये लिखीं गईं हैं, और इनके स्वलिखित गहरे दर्द को भी अच्छी तरह समझ पाएंगे

Read More...

Achievements

+4 more
View All