Tense English Grammar का एक मुख्य अंश है. Tense में सामान्यतः छात्रों से बहुत गलतियां होती हैं। Tense के आधार पर ही शुद्ध अंग्रेजी लिखी या बोली जा सकती है। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर यह पुस्तक लिखी गयी है।
अंग्रेजी सीखने के लिए पर्याप्त अभ्यास करना अनिवार्य है। इसलिए पुस्तक में भाषागत अनावश्यक विस्तार कहीं नहीं है। अभ्यास पर जोर दिया गया है और अभ्यास के लिए अधिक से अधिक अंश दिए गए हैं।
प्रत्येक Exercise के पहले उस टेंस की पहचान बताई गई है, वाक्यों को किस नियम से बनाना है - यह लिखा हुआ है।
हर टेंस के अंत में Mixed Exercises अभ्यास के लिए दिए गए हैं। इससे आपको पूरे टेंस को दुहराने का मौका मिलेगा।
बोलचाल वाले वाक्य पुस्तक में मुख्य रूप से दिए गए है। Hints में भी अंग्रेजी बोलचाल के शब्द दिए गए है। लेकिन, साथ ही यह भी ध्यान रखा गया है कि वे अंग्रेजी व्याकरण के अनुकूल हों।
इस पुस्तक को पढ़ने से सिर्फ टेंस ही नहीं बल्कि अंग्रेजी शब्द भंडार पर भी आपकी अच्छी पकड़ हो जाएगी। आप शुद्ध अंग्रेजी लिखना और बोलना सीख जाएंगे।