You cannot edit this Postr after publishing. Are you sure you want to Publish?
Experience reading like never before
Sign in to continue reading.
"It was a wonderful experience interacting with you and appreciate the way you have planned and executed the whole publication process within the agreed timelines.”
Subrat SaurabhAuthor of Kuch Woh Palडॉ मुकेश अग्रवाल व्यवसाय से डॉक्टर हैं, व्यवहार में मनुष्य ओर समाजसेवी हैं, ह्रदय से कवि हैं। सौम्यता इनका सबसे बड़ा आभूषण है। कुछ वर्ष पूर्व इनका पहला कविता संग्रह 'सिर्फ एक मानव हूँ मैं ' आया था और चर्चित रहा था।
पिछले एक वर्ष से हमारा देश कोरोना नामक संक्रामक रोग से जूझ रहा है। इसने हमारे स्वास्थ्य ही नहीं, हमारी दिनचर्या, हमारे संबंधो, हमारी प्रतिदिन की 'उड़ान' को बहुत प्रभावित किया है। बाजार सूने हैं, जबकि अस्पताल और श्मशान घाट जीवित और मुर्दों से पटे पड़े हैं। डॉ मुकेश अग्रवाल ने अपने इस कविता-संग्रह में कोरोना के सभी पक्षों को तुकबंदी के साथ सामने लाने का उपयोगी प्रयास किया है। बच्चों, युवा पीढ़ी, वृद्धों पर कोरोना के प्रभावों को सरल-सहज भाषा में उकेरा गया है। इस विकट काल में कवि हमे सावधान भी करता है और समाधान भी सुझाता है। कोरोना काल में डाक्टरों और प्रशासन की भूमिका, मजदूर वर्ग की परेशानियाँ, कोरोना काल में इटली द्वारा स्थापित आदर्श प्रबंधन आदि का कवि ने संतुलित चित्रण किया है। इनके अतिरिक्त इस वर्ष की अन्तर्राष्ट्रीय प्रमुख गतिविधियों को भी उकेरा है। इनमें चीन की विस्तारवादी नीति, अमेरिका की रंग भेद की नीति, युद्ध आदि का विरोध किया है। युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।
युद्ध कोई हो जीवन का,
केवल विनाश ही लाता है।
कवि कोरोना-काल में जीने के नए मार्ग सुझाता है, जो प्रशंसनीय है। आशा है, पाठक इस कृति को भी भरपूर स्नेह देंगें। कवि मुकेश अग्रवाल की कलम इसी तरह चलती रहे, नई-नई मंजिलें छूती रहे - ऐसी शुभ कामना करता हूँ।
डॉ मुकेश अग्रवाल
डॉ. मुकेश अग्रवाल (14 सितम्बर 1974)
जन्म स्थान : घरौंडा (करनाल)
शिक्षा : बी.ए.एम.एस., एम.ए. (एम.सी.),
एल.एल.बी., एल.एल.एम., एम.डी. (ए.एम.),
डी.फार्मा, एन.डी.डी.वाई., पी.जी.डी.एच.आर.एम.
प्रकाशित पुस्तक: सिर्फ एक मानव हूँ मैं (काव्य-संग्रह)
प्रबंध निदेशक : वी.एच.सी.ए. हर्बल्स प्रा.लि.
मुख्य कार्यकारी अधिकारी : आयुर्वेदाकंसल्टेंट्स एंड आयुर्वेदाकार्ट डॉटकॉम
राष्ट्रीय अध्यक्ष : आयुर्वेद जागृति मिशन
पुरस्कार: आयुर्वेद एवं योग में राष्ट्रीय पुरस्कार • समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्यों हेतु
राष्ट्रीय पुरस्कार • सामाजिक कार्यों हेतु- स्वामी विवेकानंद पुरस्कार • गोविज्ञान
अनुसंधान केन्द्र द्वारा सम्मानित • दैनिक जागरण द्वारा उत्तम नागरिक सम्मान
• आयुर्वेदा कंसल्टैंट्स के लिये राजकीय पुरस्कार
पता: वी.एच.सी.ए. हेयर क्लिनिक, घरौंडा (करनाल)-132114 • मोबाइल: +91-98120-57417
The items in your Cart will be deleted, click ok to proceed.