Share this book with your friends

chiku - miku ka upahar / चीकू - मीकू का उपहार ( बाल कथा-संग्रह )

Author Name: Nitu Sudipti Nitya | Format: Paperback | Genre : Young Adult Fiction | Other Details

सुश्री नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’ एक सिद्धहस्त रचनाकार हैं। इन्हें बाल-मन की अच्छी परख है। बड़ों के लिए लिखी गई कहानियों की भांति ही इनकी बाल कहानियाँ भी बहुत सार्थक एवं उद्देश्य परक होती हैं। प्रकाशन प्रक्रिया के दौरान इनके बाल कहानी संग्रह-  ‘‘चीकू-मीकू का उपहार’’ की कहानियों को पढ़ने के बाद ऐसा ही अहसास हुआ।
          बाल कहानी संग्रह- ‘‘चीकू-मीकू का उपहार’’ में नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’ की 10 बाल कहानियाँ संग्रहीत हैं। 

‘दोस्ती का रहस्य’ कहानी मित्रता का सही अर्थ समझाने वाली कहानी है तो ‘गुलकंद’ ढौंगी बाबाओं की पोल खोलने वाली। ‘होली के बहाने’ कहानी बुरे कार्य का परिणाम हमेशा बुरा ही होता है की सीख देती है तो ‘चीकू-मीकू का उपहार’  विद्यादान को सर्वश्रेष्ठ सिद्ध करती कहानी है। ‘वादा’ कहानी जीवन-संघर्षों से न घबराकर उनसे संघर्ष करने की और आत्मविश्वास को बढ़ाकर सफल होने का मंत्र प्रदान करती है। ‘कूड़ेघर का राज’ कहानी विपत्ति में धैर्य न खोने की और साहस की सीख देती कहानी है।
           ‘काल कोठरी’ विद्यालयों में प्रवेश के बाद चलने वाली रैगिंग के दुष्परिणामों से अवगत करा रही है वहीं ‘बदल गई तान्या’ यह सीख देने में सफल रही है कि किसी का आकलन उसकी निर्धनता या ऊँच-नीच के आधार पर न करके उसके गुणों के आधार पर किया जाना ही उपयुक्त होता है।

कुल मिलाकर संकलन की सभी कहानियाँ हमारे परिवेश की कहानियाँ हैं। ये अति सहज कथोपकथन के साथ सरल भाषा में लिखी उद्देश्य परक रचनाएँ हैं । 

- डॉ. दिनेश पाठक ‘शशि’

Read More...
Paperback

Ratings & Reviews

0 out of 5 (0 ratings) | Write a review
Write your review for this book
Paperback 150

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

नीतू सुदीप्ति 'नित्या'

नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’

जन्म : 20 नवंबर 1980, बिहिया, जिला – भोजपुर, बिहार 

शिक्षा : मैट्रिक

लेखन : 1997 से ( हिंदी – भोजपुरी )

विधा : गीत, कहानी, कविता, लघुकथा और उपन्यास आदि

प्रकाशन : ● हमसफर (2014 ) हिंदी कथा संग्रह

● छंटते हुए चावल ( 2017 ) हिंदी कथा संग्रह ( राजभाषा विभाग बिहार सरकार से प्राप्त अनुदान राशि से प्रकाशित ) तथा श्रीमती सरला देवी दीक्षित स्मृति पुरस्कार 2021 ( मथुरा, उ. प्र. ) से पुरस्कृत

● विजय पर्व ( 2018 ) भोजपुरी उपन्यास ( अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन, पटना, अभय आनंद पुरस्कार 2022 से पुरस्कृत )

देश की प्रतिष्ठित पत्र – पत्रिकाओं में ढाई सौ रचनाएँ प्रकाशित।

हिंदी पत्रिकाएँ – हंस, अहा जिंदगी, कथाबिंब, जनपथ, शुभ तारिका, रेलवाणी, नारी अस्मिता, प्राची, विपाशा, शीराजा, मधुमती, गृहशोभा, सुमन सौरभ, मुक्ता, सरस सलिल, कथादीप, असली आजादी और जगमग दीप ज्योति आदि।

भोजपुरी पत्रिकाएँ – अंगना, निर्भीक संदेश, परिछन, परास, हलो भोजपुरी, सुरसती, भोजपुरी साहित्य सम्मेलन पत्रिका, खोईछा, आदि।

संपादन : चमन – चमन के फूल ( काव्य संग्रह )

सोशल मीडिया : वेबपत्रिकाओं साहित्यप्रीत, प्रतिलिपि, साहित्यसुधा, बिहारी धमाका, जय विजय, अनुभव, मैसेंजर ऑफ़ आर्ट और अमेजन किंडल पर भी रचनाएँ प्रकाशित।

अनुवाद : मराठी की वरिष्ठ साहित्यकार उज्ज्वला केलकर जी द्वारा एक दर्जन रचनाएँ मराठी में अनुवादित और मराठी की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित।

पुरस्कार : कमलेश्वर स्मृति कथाबिंब पुरस्कार, ( मुंबई ) ‘बिछावन’ ( श्रेष्ठ कहानी से पुरस्कृत, 2015 ) और

नाही है कोई ठिकाना ( उत्तम कहानी से पुरस्कृत, 2018 )

पाटलिपुत्र गौरव अवार्ड ( 2020 )

दैनिक भास्कर द्वारा 26 जनवरी 2021 को एक सलाम देश के नाम के तहत सम्मान पत्र प्राप्त।

डॉ. मिथिलेश कुमारी साहित्य साधना सम्मान ( बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन, पटना )

शुभ तारिका में रचनाएँ पुरस्कृत तथा अनेक साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित। इस्कान मंदिर अयोध्या द्वारा श्रीमद भगवद गीता डिप्लोमा कोर्स 18 अध्याय 18 दिन के तहत ऑनलाइन परीक्षा पास होने पर सम्मान प्रमाण पत्र प्राप्त।

संप्रति : स्वतंत्र लेखन तथा वेबसाइट www.sahityaprit.com ( साहित्यप्रीत.कॉम )

संकल्प : मरणोपरांत नेत्रदान

संपर्क : पत्राचार पता – श्री भगवान प्रसाद, कोयला दुकान, राजा बाजार, कटेया रोड, बिहिया – 802152. जिला – भोजपुर ( बिहार )

मो : 7050107285 / व्हाट्सएप – 7256885441

मेल : n.sudipti@gmail.com

Read More...

Achievements

+1 more
View All