काव्य ह्रदय के भावों को प्रदर्शित करने का सबसे सहज और स्वाभाविक तरीका है। 'एहसास-काव्य कोष' सौरभ मिश्र द्वारा रचित कविताओं का एक संग्रह है। इस संग्रह में अनेक विषयों पर कविताएं संग्रहित हैं।
सौरभ मिश्र एक लेखक, कवि और नाटककार हैं। इनके द्वारा रचित कई नाटकों का मंचन किया जा चुका है। इन्होने अंग्रेजी तथा हिंदी दोनों भाषाओँ में रचनाएं लिखी हैं। सौरभ मिश्र का जन्म 12 जून 1989 को हरियाणा के फरीदाबाद शहर में हुआ। इनके पिता 'पंडित ओमजी मिश्र' एक लेखक और शिक्षक हैं। सौरभ मिश्र ने एम्. ए. इंग्लिश तथा बी.एड की डिग्री प्राप्त की है तथा लेखन ही इनका मुख्य कार्य है।