Share this book with your friends

aur ud chala man paankhii / और उड़ चला मन पांखी

Author Name: Neetta Porwal | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

वियतनामी कवि माई वान फान की झेन प्रकृति की इन कविताओं का अनुवाद हिंदी भाषा से पहले रूसी, थाई और कंबोडियन भाषा में हो चुका है। तीन पंक्तियों की ये कविताएँ शिव जी के त्रिशूल की तरह पाठक को नव चेतना के साथ शांत समृद्ध नव परिवेश में ले जातीं हैं। हर पत्ती, घास के एक तिनके और रोजमर्रा की हर छोटी बात के पीछे छिपी वृहद विस्तार वालीं ये कविताएँ पाठक को कमल की खिलती हुई पंखुरियों की मानिंद अपनी सुन्दरता का परिचय करातीं हैं।

कवि का उद्देश्य जीवन के यथार्थवादी सौंदर्य को पाठक के समक्ष प्रस्तुत करना है। जीवन के हर पल में कवि एक चमत्कार और सुन्दरता देखता है। यह चमत्कार और यह सुन्दरता उसी को प्राप्त हो सकती है जिसने ताओ को प्राप्त कर लिया हो।

तो वियतनामी शब्दकोश, संस्कृति और परम्पराओं से परिचय कराता और एक नई दृष्टि एवं नव जागृति लिए यह बहुमूल्य संग्रह अब अपनी हिंदी भाषा में हमारे पाठकों के हाथ में है।  

-नीता पोरवाल (अनुवादक)

Read More...
Paperback
Paperback 765

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

नीता पोरवाल

कवि, कथाकार, अनुवादक : नीता पोरवाल (Neetta Porwal)

जन्म: 15 जुलाई,1970 जन्मस्थल: अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)

प्रकाशन: वियतनाम के सुप्रसिद्ध जनवादी कवि माई वान फान के महाकाव्य “लाल आत्माएं”, लेबनान के महान चिंतक और दार्शनिक खलील जिब्रान की पुस्तक ‘द प्रोफेट’और फ़्रांस के जाने-माने लेखक ‘एंटोनी डे सेंट-एक्जुपेरी’ के प्रसिद्ध उपन्यास ‘द लिटिल प्रिंस’ के साथ-साथ रवीन्द्रनाथ टैगोर, यूनान के प्रसिद्ध कवि नाजिम हिकमत, यूनानी कवयित्री सप्फो जैसे अनेक महत्वपूर्ण कवियों और कथाकारों की रचनाओं का हिंदी में रूपांतरण| 

पुरुस्कार: 2018 में आपने चीनी कविताओं के एक संग्रह ‘सौ बरस सौ कविताएँ (चीन की कविताओं में आधुनिकवाद)’ का हिंदी रूपांतरण किया| जिसके लिए आपकी टीम को चीनी साहित्य के अनुवाद के लिए DJS Translation Award  प्राप्त हुआ| अनुवाद के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने के लिए विगत वर्ष आपको सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया|

To contact the Translator Neetta Porwal: neeta.porwal4@gmail.com

Read More...

Achievements